फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   All the facilities available in Citizen Facilitation Center started in 1006 post offices across the state

प्रदेशभर के 1006 डाकघरों में शुरू हुई नागरिक सुविधा केंद्र में मिलने वाली सभी सुविधाएं

Mon, 13 Sep 2021 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उमेश भार्गव, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
उमेश भार्गव, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Sep 2021 12:56 AM IST
सार

डाकघर में जाने वाले लोगों को अन्य स्थानों पर चल रहे नागरिक सुविधा केंद्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे प्राइवेट संस्थानों में चल रहे सीएससी केंद्रों की मनमानी पर भी शिकंजा सकेगा। क्योंकि पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी निर्धारित मूल्य पर ही सेवाएं देंगे।

विज्ञापन
All the facilities available in Citizen Facilitation Center started in 1006 post offices across the state
पोस्ट ऑफिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

प्रदेशभर के सभी 2696 डाकघरों में अब लोगों को नागरिक सुविधा केंद्र में मिलने वाली तमाम सुविधाएं मिलेंगी। इनमें से प्रदेशभर के सभी 506 मुख्य डाकघरों व 500 उप डाकघर केंद्रों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। शेष 1690 में दिसंबर तक का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


दरअसल डाकघर के ही कर्मचारी वीएलई बनकर यह सेवाएं देंगे। इन्हें यूजर आईडी और पासवर्ड भी पोस्ट ऑफिस की तरफ ही जारी किए जाएंगे। लिहाजा पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी यहां आने वाले लोगों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। डाकघर में जाने वाले लोगों को अन्य स्थानों पर चल रहे नागरिक सुविधा केंद्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे प्राइवेट संस्थानों में चल रहे सीएससी केंद्रों की मनमानी पर भी शिकंजा सकेगा। क्योंकि पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी निर्धारित मूल्य पर ही सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


सीएससी की तमाम सुविधाएं आने से डाकघरों में पहले से चल रही आधार कार्ड अपडेशन और बैंकिंग की सुविधाओं में और भी सुधार होगा। साथ ही नागरिकों को अलग-अलग सेवाओं के लिए दर-दर की ठोकरों से भी निजात मिलेंगी। एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं मिलने से लोगों का डाकघरों के प्रति भरोसा और भी मजबूत होगा। बता दें कि सीएससी के जरिए 800 से ज्यादा सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाई जाती हैं। अंबाला की बात करें तो जिले में कुल 138 पोस्ट ऑफिस हैं इनमें से 64 में यह सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह सभी प्रमुख सेवाएं भी अब डाकघर में मिलेंगी
इनकम टैक्स रिर्टन
फास्टैग
रेलवे टिकट
ई श्रम के कार्ड
आयुष्मान कार्ड
खाद-बीज इफको
बिजली के बिल
पैनकार्ड
पासपोर्ट सेवा
जाति-रिहायशी प्रमाण पत्र
गैस बुकिंग
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पंजीकरण
मैरिज पंजीकरण सहित यूएलबी की सभी सुविधाएं
मेरी फसल मेरा ब्योरा पंजीकरण

हमने सभी मुख्य 506 पोस्ट ऑफिस में सुविधाएं शुरू कर दी हैं। इतना ही नहीं 500 ब्रांच कार्यालयों में भी सीएससी की सुविधा मुहैया करवा दी गई हैं। शेष जितने भी रह गए हैं उनमें दिसंबर तक यह सुविधाएं शुरू करवा दी जाएंगी।
-रंजू प्रसाद, चीफ पोस्टमास्टर

जिले के 64 डाकघरों में सीएससी की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। कुल 138 डाकघर हैं। इनमें भी जल्द ही यह सीएससी की सुविधाएं ग्राहकों को मिलेंगी।
-विवेक शर्मा, डीएम सीएससी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed