{"_id":"68b897412c320ea6a5034aef","slug":"all-government-and-private-schools-and-educational-institutions-will-remain-closed-today-ambala-news-c-36-1-amb1003-149014-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सभी सरकारी व निजी स्कूलों के साथ शैक्षणिक संस्थान आज रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सभी सरकारी व निजी स्कूलों के साथ शैक्षणिक संस्थान आज रहेंगे बंद
Thu, 04 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने भारी वर्षा के चलते जलभराव होने वाले क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थाओं के लिए निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि बीते दो दिनों से जिला अंबाला में लगातार बारिश हो रही है। भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कॉलेज, स्पोर्ट्स स्टेडियम इत्यादि को चार सितंबर तक बंद करने के निर्देश दिए गए है।
उपायुक्त ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि भारी बारिश के चलते अनावश्यक घर से बाहर न जाएं। घरों पर ही रहें यदि कोई जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके हित के लिए हैं। यदि आदेशों की अवहेलना होती है तो डिजास्ट्रर मैनेजमैंट एक्ट 2005 के अंतर्गत धारा 34 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपरोक्त आदेश तुरंत प्रभाव से लागू है और आगामी आदेशों तक यह आदेश लागू रहेंगे।
उपायुक्त ने यह भी बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे ठिकरी पहरा लगाने, ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदार को सतर्क रहने और शहरी क्षेत्रों में फील्ड स्टॉफ को हर गतिविधि पर नजर रखते हुए कार्य करने के भी निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ सभी अधिकारियों को मुख्यालय मैंटेन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। किसी भी आपातकालीन अथवा अधिक जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत बाढ़ नियंत्रण कक्ष फोन नंबर- 0171-2533360 पर सूचना दी जा सकती हैं। इसके साथ-साथ सभी एसडीएम को अपने अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए भी कहा गया हैं।