{"_id":"5ec2bf148ebc3e907b73ed0d","slug":"all-district-one-rule-for-joining-public-health-manager-kaithal-changed-the-rule-ambala-news-knl31347187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमर्जी से कैथल में पब्लिक हेल्थ मैनेजर भर्ती प्रक्रिया शर्तें जोड़ने के आरोप, विज को सौंपी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमर्जी से कैथल में पब्लिक हेल्थ मैनेजर भर्ती प्रक्रिया शर्तें जोड़ने के आरोप, विज को सौंपी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार हर जिले में पब्लिक हेल्थ मैनेजर की नियुक्ति कर रही है। अस्थायी तौर पर हो रही इस भर्ती पर अब सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला कैथल का है। यहां बुधवार को पीएचएम पद के लिए इंटरव्यू प्रस्तावित हैं। मगर इससे पहले पद के लिए आवेदन करने वाले डॉ. विनय गुप्ता ने ही सवाल खड़े कर दिए। गुप्ता का आरोप है कि यहां जानबूझकर अधिकारियों ने अपनी मर्जी से आवेदक के लिए एक गैर जरूरी शर्त जोड़ दी। मामले को लेकर डॉ. गुप्ता ने अब गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शिकायत दी है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रदेश सरकार राज्य के हर जिले में पब्लिक हेल्थ मैनेजर की भर्ती कर रही है। नेशनल हेल्थ मिशन के जरिए अस्थायी तौर पर हर जिले में पीएचएम के एक-एक पद की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई योग्यताएं तय की गई हैं। कैथल को छोड़कर दूसरे सभी जिलों में पद के लिए एक जैसी योग्ताएं रखी गई हैं। कैथल में आवेदक के लिए एक अतिरिक्त योग्यता रखी गई।
जानबूझकर रखी गई शर्त: गुप्ता
कैथल की गोबिंद कॉलोनी के रहने वाले डॉ. विनय गुप्ता ने आपराधिक केस लंबित वाली शर्त पर कड़ा ऐतराज जताया। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भेजी शिकायत में डॉ. गुप्ता ने कहा कि जानबूझकर यह शर्त कैथल में रखी गई है। क्योंकि दूसरे सभी जिलों में पद के लिए जारी किए गए विज्ञापन में इस शर्त का कहीं भी जिक्र नहीं है।
यह है पद के लिए शैक्षिक योग्यता
पब्लिक हेल्थ मैनेजर पद के लिए आवेदक के पास एमबीए इन अस्पताल मैनेजमेंट/कम्युनिटी मेडिसिन / मास्टर / डिप्लोमा या फिर पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। कोविड़-19 के लिए अस्थायी तौर पर हो रही इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार को हर महीने 80 हजार रुपये वेतन मिलेगा। इसके लिए आयु सीमा राज्य सरकार द्वारा तय नीति के तहत होगी।