{"_id":"5e9748208ebc3e774b5e37e5","slug":"all-corona-report-negtive-in-ambala-ambala-news-knl28042215","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरूक्षेत्र कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए सभी 17 नेगेटिव, अब खुलेंगी चारों दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरूक्षेत्र कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए सभी 17 नेगेटिव, अब खुलेंगी चारों दुकानें
विज्ञापन
कुरूक्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव विश्वजीत के संपर्क में आए सभी 17 लोगों के सैंपल जांच में नेगेटिव पाए गए हैं। लिहाजा अब इनके कारण बंद हुई चारों दुकानों से लगाया गया ताला भी खोल दिया जाएगा। रविवार को अंबाला शहर सेक्टर 9 में अपोलो फार्मेसी सहित शर्मा डिपार्टमेंटल स्टोर, सिमरन डिपार्टमेंटल स्टोर व एक अन्य पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ताला लगवा दिया था। इतना ही नहीं एहतियात के तौर पर 17 लोगों को होम क्वारंटीन भी कर दिया गया था। लेकिन यह सभी जांच में सही पाए गए। अलबता अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस ली हैं।
अंबाला में अब यह है कोरोना की स्थिति : जिले की बात करें तो अभी तक कुल 522 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 472 की रिपोर्ट नेगेटिव रही हैं। 7 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 6 सैंपल रिजेक्ट हो चुके हैं। बुधवार को कुल 43 सैंपल लिए गए थे। इन्हीं की रिपोर्ट आनी बाकी है। वर्तमान में अंबाला में मात्र तीन कोरोना पॉजिटिव ही बचे हैं। तीनों जमाती हैं। कुल सात थे। इनमें से दो डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे शुक्रवार तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस मरीज की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
मोबाइल टीमों ने झौंकी ताकत : वहीं गली-गली, मोहल्ले दर मोहल्ले घूम रही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अपनी पूरी ताकत मरीजों की जांच में झौंक दी है। तीसरे दिन इन टीमों ने 7987 मरीजों का चैकअप किया। इनमें से 32 मरीजों को बुखार के लक्षण पाए जाने पर जिला नागरिक अस्पतालों में रेफर किया गया। इनमें से 7 सैंपल भी लिये गये हैं।
विज्ञापन
1012 ने किया क्वारंटीन समय पूरा : जिला में अभी तक 1012 विदेश से आये लोगों ने क्वारंटीन की अवधि भी पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 36 भिन्न-भिन्न टीमों द्वारा कंटेनमैंट जोन में 3819 घरों में सर्वे कर लिया गया है। 16521 लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई है। कांटेनमैंट जोन से कुल 93 सैंपल लिए हैं। इनमें से मंगलवार तक तक लिये गये सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
72 घरों से उतारे पोस्टर : जिले में 72 घरों के बाहर लगे क्वांरटीन पोस्टर उतरवा दिए गये हैं, इससे प्रभावित घरों में खुशी की लहर दिखी है तथा हेल्थ टीमों ने लोगों को फूल देकर सम्मानित किया।