{"_id":"612d38ac8ebc3e79ea2d9942","slug":"all-9-accused-of-robbery-arrested-in-udhampur-prayagraj-express-on-remand-till-september-3-ambala-news-knl81555475","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस में लूट के सभी 9 आरोपी गिरफ्तार, 3 सितंबर तक रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस में लूट के सभी 9 आरोपी गिरफ्तार, 3 सितंबर तक रिमांड पर
विज्ञापन
ट्रेन में लूटपाट करने वाले आरोपी।
- फोटो : Ambala
अंबाला। उधमपुर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन नंबर-04142 में लूटपाट करने वाले गिरोह के सभी नौ आरोपियों को पंजाब जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की उम्र 15 से 25 वर्ष के बीच है। इन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस ने चार दिन का रिमांड हासिल किया है। इस दौरान आरोपियों से लूटपाट का सामान बरामद किया जाएगा।
ट्रेन में सफर करने वाले सोनीपत निवासी नवीन और टिकरी बॉर्डर निवासी सैयद अंसारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि शनिवार की रात लुधियाना रेलवे स्टेशन से चढ़े 8-9 युवकों ने उनके कोच डी-7 में लूटपाट की। लगभग 20 यात्रियों से नकदी और मोबाइल सहित अन्य सामान लूटने के बाद लुटेरे राजपुरा स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चेन खींचकर उतर गए थे। इस दौरान यात्रियों ने एक आरोपी को ट्रेन में दबोच लिया। इसके बाद यात्रियों ने आरोपी लुटेरे को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के हवाले कर दिया, जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए पंजाब जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया था। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त अमृतसर निवासी अनमोल सिंह के रूप में हुई थी।
पुलिस के अनुसार ट्रेन में लूटपाट की वारदात के दौरान काबू आरोपी अनमोल से पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का खुलासा किया गया है। धरे गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि सभी आरोपी लुधियाना में ही एक ठिकाने पर रहते थे और रेकी करने के बाद निहंग के वेश में ही ट्रेन में लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
धरे गए आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय अनमोल सिंह निवासी अमृतसर, 23 वर्षीय शाहरुख खान उर्फ गोलू निवासी पुरानी दिल्ली, 25 वर्षीय गुरमीत पाल निवासी करनाल, 20 वर्षीय जगदीश सिंह निवासी मोगा, 22 वर्षीय कर्मजीत सिंह निवासी फरीदकोट, 17 वर्षीय गुरसेवक सिंह व गुरमुख सिंह निवासी हिमाचल, 15 वर्षीय मोहित निवासी अमृतसर एवं 15 वर्षीय मंजीत सिंह निवासी संगरूर के तौर पर हुई है।
आरोपी तीन सितंबर तक रिमांड पर
सभी आरोपियों को सोमवार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट की तरफ से तीन सितंबर तक का रिमांड मिला है। आरोपियों से अन्य वारदात के संबंध में जानकारी हासिल की जाएगी और यात्रियों के पैसे और सामान रिकवर किए जाएंगे।
--सुधीर मलिक, प्रभारी जीआरपी सरहिंद