{"_id":"69d6c57c12a6a571960a0e3a","slug":"all-32-wards-will-be-cleaned-before-the-monsoon-ambala-news-c-36-1-amb1001-161184-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मानसून से पहले सभी 32 वार्डों में होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मानसून से पहले सभी 32 वार्डों में होगी सफाई
विज्ञापन
अंबाला छावनी के दुर्गा नगर क्षेत्र में मुख्य नाले की सफाई करते कर्मचारी। नप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद अंबाला सदर ने की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बारिश में छावनी को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद अंबाला सदर ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल के निर्देशों पर बुधवार को परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त की देखरेख में 32 वार्डों में छोटे-बड़े नालों की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया।
अंबाला सदर में हर साल मानसून के दौरान कई निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या सामने आती है। इस बार प्रशासन ने बारिश का इंतजार करने के बजाय पहले ही मोर्चा संभाल लिया है। कार्यकारी अधिकारी के आदेशानुसार, सफाई निरीक्षक ने विभिन्न टीमों का गठन किया है, जो युद्ध स्तर पर नालों से गाद और कचरा निकालने का काम कर रही हैं।
सड़क किनारे नहीं छोड़ना होगा कचरा
अभियान के तहत मुख्य ध्यान उन बड़े नालों पर है जो शहर के गंदे पानी की निकासी का मुख्य जरिया हैं। अधिकारियों का कहना है कि नालों के अंदर जमा प्लास्टिक और मलबे को मशीन और मैनुअल तरीके से निकाला जा रहा है। इसके अलावा आदेश दिए गए हैं कि किसी भी वार्ड में सफाई के बाद मलबा सड़क किनारे न छोड़ा जाए, ताकि वह दोबारा बारिश में बहकर नालों में न गिरे। नगर परिषद के अधिकारियों ने जनता से भी अपील की है कि वे नालों में प्लास्टिक कचरा और पॉलीथिन न फेंकें। यदि नालों का बहाव सुचारू रहेगा तो भारी बारिश के दौरान भी रिहायशी इलाकों में पानी घुसने का खतरा कम रहेगा। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सदर देवेंद्र नरवाल ने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी 32 वार्डों में नालों की सफाई के आदेश दिए गए हैं। हमारा लक्ष्य है कि मानसून से पहले शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाए।