{"_id":"66888db0359818b6520e9bc4","slug":"akash-shines-in-tennis-ball-league-ambala-news-c-36-1-sknl1017-125677-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टेनिस बॉल लीग में आकाश का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टेनिस बॉल लीग में आकाश का जलवा
विज्ञापन
अंबाला का ऑलराउंडर आकाश जीती हुई ट्रॉफियां दिखाता हुआ
अंबाला। आईपीएल में वैभव अरोड़ा के बाद अंबाला का आकाश टेनिस बॉल से होने वाली क्रिकेट लीग में सितारा बनकर उभर रहा है।
मार्च 2024 को आकाश भारत के पहले फ्रेंचाइजी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग आईएसपीएल का भी हिस्सा रहा था। मुंबई में होने वाली इस लीग में अभिनेता अभिषेक और अमिताभ बच्चन की टीम माझी मुंबई ने आकाश को 25 लाख की बोली लगाकर खरीदा था। इस लीग में ऑलराउंड आकाश का बेहतरीन प्रदर्शन रहा था।
आकाश अब दूसरे राज्यों में होने वाली लीग में खेल रहा है। अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 12 आनंद नगर निवासी आकाश ने बताया कि वैसे तो वह दो साल यानी 2022 से टेनिस क्रिकेट लीग खेलता आ रहा है। कभी दिल्ली, महाराष्ट्र, मुंबई तो कभी गुजरात में होने वाली छोटी मोटी लीग में खेलता था। जोकि सोशल मीडिया पर प्रसारित होती थी। उसके जरिये ही क्रिकेट जगत में उसकी पहचान बनी।
आईएसपीएल यह पहली लीग थी जिसमें वह टीवी में दिखाई दिया था। आकाश ने बताया कि आईएसपीएल का मकसद केवल गली-मोहल्लों में टेनिस की बॉल से क्रिकेट खेलने वालों को मैदान तक पहुंचाना था, जिससे कि वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। अभी तक दो दर्जन के करीब ट्रॉफी हासिल कर चुका है। चार माह के बाद समाजसेवियों ने आकाश के आने पर उसका स्वागत किया और बधाई दी।
विज्ञापन
आकाश ने बताया कि पिता अशोक कुमार एयरफोर्स में एनसीई के पद से रिटायर्ड और माता रानी देवी गृहिणी है। भाई आशीष कुमार प्राइवेट जॉब करता है। 2022 में दिल्ली में आयोजित दिल्ली बिग बैश में भाग लिया था और बाहर जाकर मुकाबला खेला था। तभी से सफर शुरू हो गया। पुने में 2023 में आयोजित इंडिया कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ सीरिज चुना गया था।