Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ajmer-Amritsar Express will remain cancelled for three monthsAjmer-Amritsar Express will remain cancelled for three months

Ambala News: तीन माह तक रद्द रहेगी अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ajmer-Amritsar Express will remain cancelled for three monthsAjmer-Amritsar Express will remain cancelled for three months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सर्दियों में संभावित घने कोहरे और परिचालन सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय की अधिसूचना के अनुसार, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस को 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक तीन महीने के लिए पूरी तरह रद कर दिया गया है।
इस फैसले से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, कोहरे के कारण दो जोड़ी ट्रेनों को पूर्णतः रद करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन नंबर 19611 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को 3 दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक कुल 26 फेरे रद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 19614 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को 4 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक कुल 26 फेरे रद रहेगी। इसके अतिरिक्त, लंबी दूरी की कई प्रमुख दैनिक ट्रेनों की आवृत्ति में भी कटौती की गई है। ये ट्रेनें सर्दियों के मौसम में सप्ताह के तय दिनों में रद रहेंगी। यह बदलाव 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed