{"_id":"592c713c4f1c1b5163bdbcf1","slug":"ajay-baweja-s-head-convicted-cbi-s-vice-chairman-s-crown-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय बवेजा के सिर सजा सीबीए के वाइस चेयरमैन का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय बवेजा के सिर सजा सीबीए के वाइस चेयरमैन का ताज
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Tue, 30 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
अजय बवेजा के सिर सजा सीबीए के वाइस चेयरमैन का ताज
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) के वाइस चेयरमैन पद का ताज पार्षद अजय बवेजा के सिर सजा है। सोमवार को सीबीए की बैठक में यह चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक से पहले भी भाजपाइयों की बैठक कैंट रेस्ट हाउस में हुई। इसमें अजय बवेजा के नाम को फाइनल किया गया। बीते कुछ दिनों से वाइस चेयरमैन पद को लेकर सुगबुगाहट चल रही थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सीबीए के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट रहे सुरेंद्र तिवारी इन दिनों पार्षद अजय बवेजा पर हमला करवाने के आरोप में जेल में बंद हैं। इसके चलते सीबीए की पूर्व में हुई मीटिंग में उन्हें अविश्वास प्रस्ताव लाकर वाइस प्रेसीडेंट के पद से हटा दिया था। इसके बाद सोमवार को अजय बवेजा के नाम पर बतौर वाइस प्रेसीडेंट की मुहर लग गई। इस मौके पर ब्रिगेडियर अनुराग खन्ना, मेजर दीपांकर गगोई, स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया सलाहकार डॉ. अनिल दत्ता, बलविंद्र शाहपुर, सोम चोपड़ा, जसबीर जस्सी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुछ घंटों में ही तय किया गया नाम
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते काफी दिनों से सीबीए के वाइस प्रेसीडेंट पद के लिए जोड़तोड़ की राजनीति हो रही थी। इस रेस में अजय बवेजा, आशिमा, नीलम रानी के नाम आगे आए। इसी को लेकर हर कोई अपने को दौड़ में बनाने की कोशिशों में जुटा रहा। सूत्रों की मानें तो सोमवार को ही सीबीए की मीटिंग से पहले ही भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता व सभी पार्षद मौजूद थे। वरिष्ठ नेताओं ने अजय बवेजा के नाम पर मुहर लगाई। यह फैसला लिया गया कि सभी भाजपा पार्षद अजय बवेजा के नाम पर मुहर लगाएंगे। सूत्र यह भी बताते हैं कि कुछ पार्षद इस निर्णय से खुश नहीं थे, मगर हाईकमान के फैसले के आगे उन्हें झुकना पड़ा।
विज्ञापन
इस तरह से हुआ चुनाव
सीबीए वाइस चेयरमैन के लिए सीईओ वरुण कालिया व ब्रिगेडियर विजय सहगल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। अजय बवेजा को वाइस चेयरमैन चुना गया, जबकि पार्षद आशिमा व लक्ष्मी देवी ने उनके नाम का समर्थन किया। इसके साथ ही बोर्ड की मासिक बैठक भी हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई और कई विकास कार्यों को स्वीकृति मिली। वाइस प्रेसीडेंट पद का चुनाव होने के बाद पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा कोल शशांक भागनु को मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ दिलवाई गई।
पार्टी व अन्य पार्षदों ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरते हुए सभी को साथ लेकर कैंटोनमेंट बोर्ड के प्रोजेक्टों को तेजी से करवाने का काम करेंगे और आम जन के हित के लिए जितने भी कार्य होंगे, वह सभी के साथ मिलकर सभी के सहयोग से उसे पूरा करवाने का भी काम करेंगे।
- अजय बवेजा, वाइस प्रेसीडेंट, सीबीए
पिछली बैठक में कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। सोमवार को हुई बैठक का मुख्य एजेंडा चुनाव प्रक्रिया करवाकर उपाध्यक्ष चुना जाना रहा। उपाध्यक्ष चुने जाने के लिए फार्म पहले ही वितरित कर दिए गए थे। सोमवार को पार्षद लक्ष्मी देवी व आशीमा ने अजय बवेजा के नाम का समर्थन किया। इसके बाद उनको निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिया गया।
- वरुण कालिया, सीईओ, सीबीए