फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Airport work will speed up, administration serious

एयरपोर्ट के कार्य में आएगी तेजी, प्रशासन गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Airport work will speed up, administration serious
अंबाला। उड़ान आरसी-3 के तहत छावनी में सिविल एयरपोर्ट बनने के कार्य की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। कार्य में तेजी लाने के लिए सोमवार को उपायुक्त डॉ. प्रियंका ने एयरफोर्स स्टेशन के पास वाली जगह का जायजा लिया। उन्होंने अपने कार्यालय में वायुसेना, आर्मी के अधिकारी सहित सिविल एविवेशन विभाग, चंडीगढ़ एयरफोर्स अथॉरिटी के अधिकारियों व राजस्व विभाग की बैठक बुलाई। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने मैप के जरिए पूूरे कार्य के बारे में अवगत करवाया। उपायुक्त ने चंडीगढ़ एयरफोर्स अथॉरिटी के अधिकारियों को रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि अगली बैठक में चर्चा करते हुए कार्य में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें बेहतर समन्वय के साथ निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हुए इस कार्य को जल्द पूरा करना है। उन्होंने कितनी भूमि पर एयरपोर्ट बनना प्रस्तावित है, उस पर भी चर्चा की। उपायुक्त ने सिविल एविवेशन विभाग के अधिकारियों को एलएमएस पोर्टल पर कार्य की रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में कोल अर्जुन शर्मा, वायु सेना से कैप्टन जी रजनीश, इंटरनेशनल चंडीगढ़ एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश रंजन सहाय, एजीएम अश्विन कुमार सिंह, एजीएम सिविल राजेश शर्मा, डीआरओ कैप्टन विनोद शर्मा, तहसीलदार सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed