{"_id":"56f988cf4f1c1b6621f001b0","slug":"airforce-officer-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स का नकली अफसर बनकर की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स का नकली अफसर बनकर की धोखाधड़ी
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। एयरफोर्स का नकली अफसर बनकर एक युवक ने जहां सोशल साइट के जरिये युवती से दोस्ती की, वहीं शादी तक बात भी पहुंच गई। भेद खुलने के बाद पुलिस ने शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक युवक ने सोशल साइट पर अपनी आईडी बनाई थी, जिसमें उसने खुद को एयरफोर्स का ऑफिसर बताया था। इसी आईडी के जरिये इस युवक ने एयरफोर्स के अधिकारी की बेटी से दोस्ती भी की। काफी दिनों तक युवती व उक्त युवक के बीच सोशल साइट के जरिये ही बातचीत होती रही। इसी बीच मामला दोनों की शादी तक पहुंच गया। इस मामले में युवती के पिता ने जब इस युवक से बातचीत की, जिसके बाद पिता को शक हुआ। इसके बाद युवती के पिता ने अपने उच्चाधिकारियों से बातचीत की और जांच की मांग रखी। इसके बाद हुई जांच में पता चल गया कि यह युवक एयरफोर्स अधिकारी नहीं हैं। इसी मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन