फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Air-conditioned electric buses started for Zirakpur and Panchkula

Ambala News: जीरकपुर और पंचकूला के लिए वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
Air-conditioned electric buses started for Zirakpur and Panchkula
अंबाला। जीरकपुर और पंचकूला मार्ग के यात्री भी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए रोडवेज के अधिकारियों ने दो इलेक्ट्रिक बसों को जीरकपुर और पंचकूला मार्ग पर ट्रायल के लिए चलाया गया है। अगर ट्रायल सफल हुआ तो इन दोनों बसों का संचालन स्थाई तौर पर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा करीब 15 दिन पहले दोसड़का और साहा इंड्रस्ट्रियल क्षेत्र के लिए दो इलेक्ट्रिक बसों को ट्रायल के लिए चलाया गया था। लेकिन साहा इंड्रस्ट्रियल क्षेत्र पर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण एक इलेक्ट्रिक बस को हटाकर दोसड़का मार्ग पर लगा दिया।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अंबाला में 10 इलेक्ट्रिक बसें हैं। जिसमें से चार इलेक्ट्रिक बसों को ट्रायल के तौर पर संचालन किया जा रहा है। अंबाला सिटी बस अड्डे से सुबह सात बजे पहली बस और साढे़ सात बजे दूसरी बस जीरकरपुर- पंचकूला के लिए संचालन करती है। इसके बाद यह बस साढे़ सात बजे और आठ बजे अंबाला छावनी बस अड्डा से यात्रियों को लेकर पंचकूला और जीरकपुर के लिए रवाना हो रही है। अंबाला सिटी बस अड्डा से दो इलेक्ट्रिक बसें दोसड़का के संचालन कर रही है। जो अंबाला छावनी, साहा , मुलाना होते हुए दोसड़का अड्डे पर पहुंच रही है। यह दोनों बसें सुबह के समय चार फेरे और शाम के समय चार फेरे लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला सिटी से बोह एक बस
इसी तरह से अंबाला सिटी से एक इलेक्ट्रिक बस बोह के लिए संचालन कर रही है जो सुबह और शाम एक एक फेरा लगा रही है। इसके बाद दिनभर यह बस अंबाला सिटी से कैंट के बीच संचालन करती है।

अंबाला सिटी से अंबाला छावनी पांच बस : अंबाला सिटी बस अड्डा से अंबाला छावनी बस अड्डा के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसें संचालन कर रही हैं। जो दिनभर यात्रियों को लेकर कैंट से सिटी और सिटी से कैंट पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed