फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Agriculture Minister issues strict instructions: Farmers must face no difficulties in selling their crops.

Ambala News: कृषि मंत्री के सख्त निर्देश, बोले- किसानों को फसल बेचने में न हो कोई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister issues strict instructions: Farmers must face no difficulties in selling their crops.
अनाज मंडी में धान की फसल देखते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को अंबाला शहर, साहा और मुलाना अनाज मंडियों का औचक दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय मानकों के अनुसार ही धान की खरीद की जाए। साथ ही किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू होनी चाहिए। मंत्री ने मंडियों में धान की आवक, खरीद, उठान और भुगतान प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, बारदाने की उपलब्धता, पेयजल और किसानों के लिए की गई अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। अंबाला शहर और साहा मंडियों के निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने धान की ढेरियों की नमी के स्तर की जांच की।
विज्ञापन

---------
किसानों और आढ़तियों की सुनी समस्याएं
दौरे के दौरान मंत्री ने किसानों, आढ़तियों और मंडी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। साहा मंडी में किसानों ने अटल कैंटीन खुलवाने और प्रवेश द्वार के रास्ते को दुरुस्त करवाने की मांग रखी। इस पर कृषि मंत्री ने सभी संबंधित पक्षों को अपनी समस्याएं और मांगें लिखित रूप में देने के निर्देश दिए, ताकि उनका जल्द से जल्द समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
उठान और भुगतान पर विशेष जोर
मंत्री राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद के साथ-साथ धान का उठान समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि मंडियों में अनावश्यक फसल का भंडारण न हो और किसानों को अगली फसल लाने में परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि खरीद से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया में सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed