{"_id":"6303de26a4cea80f832becbb","slug":"agniveer-recruitment-rally-from-october-25-ambala-ambala-news-knl1186336106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती रैली 25 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती रैली 25 अक्तूबर से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला छावनी खड्गा स्टेडियम छावनी में 25 अक्तूबर से 11 नवंबर 2022 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर तथा पंचकूला जनपद और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवा भाग ले सकेंगे।
एसडीएम सलोनी शर्मा ने बताया कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पांच अगस्त 2022 से तीन सितंबर 2022 तक खुला रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड अपनी आईडी से चार अक्तूबर 2022 से 19 अक्तूबर 2022 तक डाउन लोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में दी गई भर्ती की दिनांक एवं समय के अनुसार भर्ती स्थल पर पहुंचें। केवल ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार ही रैली में हिस्सा ले सकते हैं। सभी ऑनलाइन पंजीकृत उम्मीदवार अपनी आईडी से अपना प्रवेश पत्र डाउन लोड करेंगे। जिसमें स्पष्ट बार कोड प्रिंट हो।
अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (सभी हथियार) के लिए अभ्यर्थी 10वीं कक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक तथा ग्रेडिंग सिस्टम का पालन करने वाले बोर्डों के लिए व्यक्तिगत विषयों में न्यूनतम डी ग्रेड( 33 प्रतिशत 40 प्रतिशत) या ग्रेड के समकक्ष जिसमें 33 प्रतिशत और सी-2 ग्रेड में समग्र कुल या कुल मिलाकर 45 प्रतिशत के बराबर होता है। नोट - वैध हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) ड्राइविंग लाइसेंस वाले उम्मीदवारों को ड्राईवर आवश्यकताओं के लिए वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर तकनीकी (सभी हथियार), के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा/इंटरमीडिएट परीक्षा किसी भी स्ट्रीम में (कला, वाणिज्य, विज्ञान ) कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ तथा प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत से कम अंक नहीं होने चाहिए।
अग्निवीर (तकनीकी) (सभी हथियार), के लिए 12वीं/ इंटरमीडिएट परीक्षा विज्ञान में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत या किसी भी मान्यता प्राप्त राज्य एडन बीडी या केंद्रीय शिक्षा बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ विज्ञान में बारहवीं/इंटरमीडिएट परीक्षा पास एनएसक्यूएफ स्तर चार या उससे ऊपर के साथ आवश्यक क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष के एनआईओएस और आईटीआई पाठ्यक्रम को शामिल करना। - अग्निवीर ट्रेड्समैन में ट्रेडस के अनुसार 10वीं कक्षा साधारण पास। कुल प्रतिशत में कोई शर्त नहीं है, लेकिन प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं साधारण पास। कुल प्रतिशत में कोई शर्त नहीं है, लेकिन प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर (तकनीकी) के लिए कद 162 सेंटीमीटर और अग्निवीर सामान्य ड्यूटी व अग्निवीर अन्य श्रेणी के लिए कद 170 सेंटीमीटर होना चाहिए। छाती 77 सेंटीमीटर (प्लस 5 सेंटीमीटर विस्तार)।
भर्ती में यह मिलेगी छूट
एसडीएम सलोनी शर्मा ने बताया कि भर्ती नियमावली के मुताबिक सेवारत, सेवानिवृत्त, सैनिक वीर नारियों के पुत्रों को कद, वजन और छाती में छूट दी जाएगी। परीक्षा में पास होने पर 20 अंक बोनस के दिए जाएंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स व ऑल इंडिया स्कूल गेम्स फेडरेशन के विजेता खिलाड़ियों को भी बोनस अंक दिए जाएंगे। वर्ष 2022-23 के लिए एक बार के उपाय के रूप में अग्निवीरों के लिए आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ा 23 वर्ष किया गया है। उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष निर्धारित किया गया है। पहली अक्टूबर, 2022 को पात्र उम्मीदवार आयु निर्धारित करने की प्रभावित तिथि के रूप में लिया जाएगा।