फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Agencies reprimanded for laxity in development work

Ambala News: विकास कार्य में ढिलाई पर एजेंसियों को फटकार

Tue, 13 Jan 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 13 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Agencies reprimanded for laxity in development work
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय में विकास कार्याें को लेकर ठेकेदारों की बैठक लेते ईओ देवेंद
अंबाला। छावनी में छह वर्षों से लंबित सीवर के कार्य सहित अग्निशमन विभाग की इमारत और बहुउद्देशीय कार पार्किंग के काम में ढिलाई पर परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों और अधिकारियों को फटकार लगाई है। संबंधित ठेकेदार को चेतावनी जारी की है कि वो अपने काम में किसी प्रकार की कोताही न बरतें और जल्द अधूरे काम को पूरा करें, अन्यथा जुर्माने के साथ एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यालय में लगभग दो घंटे चली बैठक के दौरान छावनी में लंबित लगभग 214 करोड़ की योजनाओं पर चर्चा की गई, वहीं विभागीय अधिकारियों को भी चेताया कि वो लंबित विकास कार्यों को पूरा करवाने में नियमानुसार कार्यवाही करें ताकि ठेकेदार लापरवाही न बरत पाए।
विज्ञापन

किसी ने रोया पेमेंट का दुखड़ा
बैठक के दौरान ठेकेदारों ने भी कार्यकारी अधिकारी के समक्ष पेमेंट का दुखड़ा रोया। ठेकेदारों ने बताया कि काम पूरा होने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिलते और पैसे लेने के लिए दर्जनों चक्कर कार्यालय के काटने पड़ते हैं। पेमेंट न मिलने के कारण श्रमिक भी काम छोड़कर चले जाते हैं। इस पर कार्यकारी अधिकारी ने जवाब दिया कि अगर करोड़ों रुपये के ऑर्डर लेते हो तो काम पूरा करने की भी उनकी ही जिम्मेदारी, जबकि पेमेंट का अलग विषय है और वो काम पूरा होने के बाद मिल ही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर हाजिर एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
एकता विहार चौक सड़क निर्माण में एजेंसी के गैरहाजिर रहने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी करने और पाइप की गुणवत्ता जांचने के आदेश ईओ ने दिए, वहीं नाइट स्ट्रीट फूड मार्केट सहित अन्य लंबित कार्यों को 19 जनवरी तक हर हाल में पूरा किया जाए। बैठक में सामने आया कि नाइट स्ट्रीट फूड मार्केट का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है, लेकिन एसी की मशीनें न लगने के कारण हैंडओवर का काम अटका हुआ है, वहीं 22 बस क्यू शैल्टरों में से अब तक केवल 7 का निर्माण हो पाया है, इसी प्रकार मल्टी लेवल पार्किंग में कार लिफ्ट का काम अधूरा है, जिसे 5 फरवरी तक चालू करने का लक्ष्य दिया गया है। दमकल विभाग के भवन और 12 क्रॉस रोड के शेष कार्यों को भी जनवरी के अंत तक निपटाने की समय सीमा तय की गई है। अमृत योजना के तहत तैयार एसटीपी को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान लंबित कार्यों की समीक्षा की गई और संबंधित एजेंसियों को काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। अगर फिर भी एजेंसी काम पूरा नहीं करती तो फिर जुर्माने सहित ब्लैक लिस्ट की कार्यवाही आरंभ की जाएगी।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर सदर, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed