{"_id":"6453ffeac60dd38b190f0a74","slug":"after-the-fight-in-the-grain-market-the-workers-pelted-bricks-and-stones-on-the-police-vehicle-three-employees-were-injured-ambala-news-c-36-1-sknl1017-2484-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अनाज मंडी में मारपीट के बाद मजदूरों ने पुलिस वाहन पर बरसाईं ईंट-पत्थर, तीन मुलाजिम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अनाज मंडी में मारपीट के बाद मजदूरों ने पुलिस वाहन पर बरसाईं ईंट-पत्थर, तीन मुलाजिम घायल
विज्ञापन
अंबाला। अनाज मंडी में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम पर हमला हो गया। बुधवार देर रात झगड़ा कर रहे कुछ प्रवासियों ने गाड़ी पर ईंट-पत्थर बरसाए। वहीं तीन पुलिस मुलाजिमों से हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ दी। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और करीब सात लोगों पर सरकारी काम बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कुछ घंटों में ही सभी आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान गोविंद कुमार, नवीन कुमार, विकास कुमार, सागर कुमार, मंदी ऋषि देव, गया नंद, सनी के रूप में हुई।
पुलिस को दी शिकायत में डायल 112 गाड़ी के इंचार्ज हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार ने बताया कि तीन मई को वह मुलाजिमों के साथ चौड़मस्तपुर पर तैनात था। रात के समय फोन आया कि नन्यौला अनाज मंडी में तीन से चार लोग शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। वह अनाज मंडी एसके ट्रेडिंग कंपनी दुकान के सामने पहुंचे। वहां पहले से 50-60 लोग आपस में झगड़ रहे थे। बातचीत करने में सभी प्रवासी प्रतीत हो रहे थे। जैसे ही वह बीचबचाव करने लगे तो कुछ लोगों ने उसके व अन्य साथियों के साथ हाथापाई व मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं वर्दी तक फाड़ दी। साथ ही गाड़ी का अगला व पिछला शीशा भी तोड़ दिया। प्रवासियों ने ईंट पत्थर मारे।
दोबारा आने पर पुलिस को दी थी जान से मारने की धमकी
शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ प्रवासी गाली देकर धमकी दे रहे थे कि दोबारा मंडी में आए तो जान से मार देंगे। मौके से भागकर साथी मुलाजिम व उसने जान बचाई। चौकी इंचार्ज नन्यौला, थाना नग्गल प्रभारी व कंट्रोल रूम अंबाला को सूचना दी। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मुलाजिमों ने अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद अपना मेडिकल करवाकर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान डायल 112 की गाड़ी के शीशे टूट गए थे और मुलाजिमों की वर्दी फट गई थी। कुछ को चोटें भी आई हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें काबू कर लिया गया है।
-सुनीता ढाका, इंस्पेक्टर, थाना नग्गल