फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the contract ended, the streets became dark, and the city council lacked the repair equipment.

Ambala News: ठेका खत्म होने के बाद गलियों में छाने लगा अंधेरा, नगर परिषद के पास नहीं रिपेयर का भी सामान

Thu, 09 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 09 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
After the contract ended, the streets became dark, and the city council lacked the repair equipment.
अंबाला छावनी में सुभाष पार्क के बाहर लगी फैंसी लाइट्स। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद के अधीन बाजारों सहित रिहायशी क्षेत्रों में लगी स्ट्रीट लाइटें बंद होने लगी हैं, ऐसे हालात फैंसी लाइटों के भी हैं। रिपेयर का ठेका खत्म होने के बाद न तो स्ट्रीट लाइट की रिपेयर हो पा रही है और न ही फैंसी लाइटों की। ऐसे में लोगों को अंधेरे में चोरी व छीना-झपटी का डर सताने लगा है, वहीं दूसरी समस्या स्ट्रीट लाइटों के सामान को लेकर है जोकि अभी नगर परिषद में उपलब्ध नहीं है। इस कारण भी कुछ स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं।

वार्डों में छाने लगा अंधेरा
वार्ड स्तर पर भी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। इस संबंध में वार्ड नंबर 14 के लक्की ने बताया कि उनकी गली में लगी चार स्ट्रीट लाइटें पिछले लगभग एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं। शिकायत करने के बाद कर्मचारी आया था लेकिन पुर्जा न होने के कारण वह स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त नहीं कर सका। जब इस संबंध में नगर परिषद जाकर पूछताछ की तो जानकारी मिली कि नया ठेका होने वाला है, जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। इसी प्रकार अन्य वार्डों के लोग व पार्षद भी समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से मंत्रणा कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाजार में बंद लाइटें
इसी प्रकार सदर बाजार, निकलसन रोड और विजय रत्न चौक के पास डिवाइडरों पर लगी फैंसी लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। ऐसे ही हालात सुभाष पार्क के बाहर लगी लाइटों के भी हैं। इनकी रिपेयर न होने के कारण बाजार की खूबसूरती को ग्रहण लग रहा है। इस मुद्दे को विजय रत्न चौक के एसोसिएशन प्रधान अतुल महाजन ने बुधवार को हुई बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री के समक्ष भी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से पहले जलें सभी लाइटें
दीपावली के त्योहार को देखते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 अक्तूबर से पहले सभी स्ट्रीट लाइटें, फैंसी लाइटें और तिरंगा लाइटें जल जानी चाहिए। ऐसे में 15 अक्तूबर को खुलने वाली निविदा से पहले यह काम करवाना नगर परिषद के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।


पुराना ठेका खत्म हो गया है। नई निविदा पर कार्य 15 अक्तूबर से शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा अपने स्तर पर भी लाइटों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया आरंभ की गई है ताकि लोगों और बाजार के दुकानदारों की समस्या का समाधान हो सके।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर, अंबाला।

अंबाला छावनी में सुभाष पार्क के बाहर लगी फैंसी लाइट्स। फाइल फोटो

अंबाला छावनी में सुभाष पार्क के बाहर लगी फैंसी लाइट्स। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed