फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After singing the song, Vij said- People put many faces on one face

Ambala News: गीत गाकर बोले विज- एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
After singing the song, Vij said- People put many faces on one face
अंबाला। ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ जब उनसे पत्रकारों ने विपक्ष पर प्रश्न पूछा तो उन्होंने अभिनेता राजेश खन्ना की फिल्म दाग के गीत जब भी जी चाहे नई दुनिया बसा लेते हैं लोग, एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं लोग, को गाकर विपक्ष पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का जो टूटा फूटा विपक्ष है, वह जो भी विकास के काम हो रहे हैं उसमें अड़चन डालने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई स्ट्रेटेजिकल स्ट्राइक होती है उसमें विपक्ष तरह-तरह के बयान देते हैं। अनुच्छेद 370 हटाई जो कि हिंदुस्तान के चेहरे पर एक बदनुमा दाग था, खुश होने की बजाय उस पर भी ये विपक्ष वाले विरोध करते हैं। अयोध्या में राम जी का भव्य मंदिर बना, इन्होंने उसका भी विरोध किया। महाकुंभ में 66 करोड़ लोग गए और आधे से ज्यादा हिंदुस्तान गया और इतनी तो कई देशों की आबादी भी नहीं है, लोगों की आस्था है यह उस पर भी उल्टे बयान देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है, यह जो टूटा फूटा विपक्ष है यह तो उल्टे बयान देने के लिए ही पैदा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आरएसएस उनके लिए शक्ति का केंद्र है। बिजली के बढ़ते दामों के प्रश्न पर विज ने कहा कि बिजली के दाम बढ़ाने का काम एचईआरसी तय करती है। हमारे ऊपर यही दायित्व होता है कि हम अपनी बैलेंस शीट उनको भेजें। जब तक वह कुछ कहते नहीं है तब तक इस बात का कोई जवाब नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता को सीएम योगी से ट्यूशन लेनी चाहिए

ममता बनर्जी के जुमला पार्टी ने गंदा धर्म बनाया है, बयान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ममता बनर्जी को अथॉरिटी तो है नहीं, जबकि ममता बनर्जी ने बंगाल का बुरा हाल कर दिया। आज बंगाल में कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता है। ममता बनर्जी को सीएम योगी से कुछ दिन के लिए ट्यूशन रख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed