फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After seven years, construction of bus queue shelter started in Mullana

Ambala News: सात साल बाद मुलाना में बस क्यू शेल्टर बनना शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
After seven years, construction of bus queue shelter started in Mullana
मुलाना। सात साल के लंबे इंतजार के बाद मुलाना में बस क्यू शेल्टर के निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। वर्ष 2017 में पूर्व सीएम मनोहर लाल की ओर से मुलाना में बस स्टैंड बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

सात साल तक मुलाना में बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया लेकिन अब मुलाना में फ्लाईओवर के दोनों तरफ दो आधुनिक बस क्यू शेल्टरों का निर्माण किया जाएगा। इसमें यात्रियों के लिए शौचालय की सुविधा के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके निर्माण से मुलाना वासियों की लंबे समय से की जा रही मांग पूरी होगी वहीं सैकड़ों यात्रियों को इसका लाभ होगा।
विज्ञापन


मुलाना से दूर बन रहा था बस स्टैंड



पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा घोषणा करने के बाद जून 2019 में राज्य परिवहन के तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मुलाना का दौरा किया था। तब मौके पर तत्कालीन अंबाला डीसी व रोडवेज के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुलाना अनाज मंडी मुलाना कस्बे से दूर होने के चलते मुलाना अनाज मंडी में बस स्टैंड बनाने का ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर धनपत राय ने मुलाना में फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ दो अत्याधुनिक बस क्यू शेल्टर बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सैकड़ों यात्रियों को होगा लाभ

मुलाना क्षेत्र एक शिक्षा हब के रूप में दूर दराज तक जाना जाता है। मुलाना में एक यूनिवर्सिटी के अलावा दो अन्य शिक्षण संस्थान भी है। इनमें हर रोज हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते है। माता बाला सुंदरी मंदिर में भी दूरदराज से श्रद्धालु दर्शन करने आते रहते है लेकिन बस स्टैंड न होने कारण उन्हें धूप तले रहकर बसों का इंतजार करना पड़ता है । छात्रों के अलावा एमएम अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी इसी समस्या से दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed