{"_id":"688537b9e3cc0f29f806a980","slug":"after-seven-months-of-marriage-the-married-woman-took-away-jewellery-and-cash-from-the-house-ambala-news-c-36-1-amb1002-146781-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शादी के सात माह बाद विवाहिता घर से जेवर नकदी ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शादी के सात माह बाद विवाहिता घर से जेवर नकदी ले गई
विज्ञापन
अंबाला। शादी के सात माह बाद विवाहिता घर के जेवरात व नकदी ले गई। अंबाला सिटी थाना पुलिस को शिकायत देते हुए रविदास बस्ती निवासी अकबर अली ने बताया कि उसकी शादी 10 दिसंबर 2024 को यमुनानगर निवासी सादिया के साथ हुई है। आरोप लगाया कि पत्नी सादिया उसे व अन्य किसी परिवार के सदस्य को बिना बताए शनिवार को जेवरात व एक लाख 10 हजार रुपये की नकदी व अन्य दस्तावेज लेकर चली गई। अपने स्तर पर तलाश करने पर कोई सुराग नहीं लगा।
घर से राजमिस्त्री के औजार व मशीन चोरी
अंबाला। गोल्डन पार्क स्थित एक मकान से राजमिस्त्री के औजार व मशीन चोरी हो गई। अंबाला सदर पुलिस को शिकायत देते हुए धुराला गांव निवासी जगतार सिंह ने बताया कि वह राज मिस्त्री ठेकेदारी का काम करता है। वह गोल्डन पार्क के एक मकान में काम कर रहा है। 11 जुलाई को वह अपना सामान व औजार रखकर चला गया था। अब आकर देखा तो एक हैम्बर मशीन,1 कटर, ग्रेंडर मशीन गायब है।
बेटी के पास करनाल रहने गई महिला के घर चोरी
अंबाला। बेटी के पास करनाल रहने गई महिला के घर हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। महेश नगर थाना पुलिस को शिकायत देते हुए दयाल बाग निवासी राज रानी ने बताया कि वह घर पर अकेली रहती है। वह अपनी बेटी के पास करनाल गई हुई थी। 15 जुलाई को जब वापस आई तो देखा कि घर के पिछले गेट पर लोहे का ताला टूटा हुआ था। घर के गैस सिलिंडर, एलसीडी, पानी की टोंटी आदि सामान चोरी मिला। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।