Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After partaking of the Kharna prasad, the women began a 36-hour fast without water.

Ambala News: खरना का प्रसाद ग्रहण कर महिलाओं ने रखा 36 घंटे का निर्जला उपवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
After partaking of the Kharna prasad, the women began a 36-hour fast without water.
छठ महापर्व के दूसरे दिन पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को अनुष्ठान का सबसे कठिन और पवित्र चरण खरना पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने पूरे दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास रखा। शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद खरना का प्रसाद ग्रहण किया गया, जिसके साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला और निराहार कठिन उपवास आरंभ हो गया है।
खरना के दिन व्रती महिलाओं ने सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कड़ा उपवास रखा। शाम के समय मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की सूखी लकड़ियों की आंच पर गाय के दूध और गन्ने के गुड़ से बनी विशेष खीर और घी से चुपड़ी रोटियों का प्रसाद तैयार किया गया। सूर्यास्त के बाद छठी मइया और भगवान सूर्यदेव का विधि-विधान से पूजन किया गया और बनाए गए प्रसाद का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

व्रती महिलाओं ने पहले खुद इस प्रसाद को ग्रहण किया और फिर परिवार के अन्य लोगों के बीच इसे वितरित किया। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद से ही व्रती महिलाओं का 36 घंटे का जल और अन्न रहित कड़ा व्रत शुरू हो गया है, जो अब चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
छठ पर्व हमारी संस्कृति और अटूट परंपरा की पहचान
छावनी निवासी श्वेता ने बताया कि यह पर्व हमारी संस्कृति और अटूट परंपरा की पहचान है। बिना पानी और अन्न के रहना कठिन जरूर है, लेकिन छठी मइया की शक्ति से सब आसान हो जाता है। प्रसाद वितरण के साथ ही हमारे व्रत का मुख्य चरण शुरू हो चुका है।


------
निर्जला उपवास पूरी निष्ठा से निभाते
छावनी निवासी नीना ने बताया कि पूरे साल इस महापर्व का इंतजार रहता है। मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से बनने वाली गुड़ की खीर की खुशबू से ही पूरा घर पवित्र हो जाता है। परिवार की सुख-शांति और आरोग्यता के लिए यह 36 घंटे का निर्जला उपवास हम पूरी निष्ठा से निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed