फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After Pannu's threat, security beefed up at railway station, every inch of the area is being searched

Ambala News: पन्नू की धमकी के बाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे की ली जा रही तलाशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
After Pannu's threat, security beefed up at railway station, every inch of the area is being searched
अंबाला। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को अचानक बढ़ा दिया गया है। आरपीएफ व जीआरपी मिलकर ट्रेनों को खंगालने में जुट गई हैं। सुरक्षा एजेंसियां अमृतसर से दिल्ली और दिल्ली से अमृतसर आवागमन करने वाली ट्रेनों की विशेष निगरानी कर रही हैं। आरपीएफ के प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि एचएफजी संगठन के गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से धमकी दी गई कि वो अमृतसर से दिल्ली के बीच आवागमन करने वाली ट्रेनों में कुछ हादसा कर सकते हैं तो इसके मद्देनजर ट्रेनों को खंगाला जाएगा। इसके अलावा रेलवे परिसर की भी जांच की जा रही है, वहीं यात्रियों से भी आग्रह किया गया है कि अगर कोई दीवार, ट्रेन या रेलवे परिसर में कोई आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता है तो इसकी जानकारी तुरंत सुरक्षा कर्मी को दें। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए 24 घंटे जवानों की तैनाती की गई है, इसके अलावा रेलवे यार्ड और रेल लाइनों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed