फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After love marriage, the parents took away the daughter

Ambala News: लव मैरिज के बाद बेटी को उठा ले गए मायके वाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
After love marriage, the parents took away the daughter
अंबाला। फतेहपुर गांव के पास लव मैरिज से नाराज ससुराल पक्ष वाले अपनी बेटी को जबरन कार में डालकर फरार हो गए। ये वारदात 13 अगस्त की है। पति का आरोप है कि पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ नहीं पाया। लव मैरिज से मायके वाले खुश नहीं थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता फतेहपुर गांव निवासी राम कुमार ने बताया कि उसकी शादी साढौरा के खांडरा गांव निवासी मोमिना के साथ करीब डेढ़ माह पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। तभी से ससुराल पक्ष वाले खुश नहीं थे। 13 अगस्त को वह भूषण माइंड केयर अस्पताल गया था। पत्नी बाहर बाइक पर खड़ी थी और भीतर दवा लेने के लिए चला गया था। अभी दवा ले ही रहा था कि बाहर से पत्नी के चिल्लाने की आवाज आई। देखा कि ससुराल पक्ष से एक महिला पत्नी के बालों को पकड़कर दो लड़कों के साथ कार में गिरा रही थी।
विज्ञापन

देखते ही देखते वह कार में पत्नी को लेकर फरार हो गए। इस बीच कार के अलावा दो बाइक पर दो-दो युवक भी थी। काफी दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ नहीं पाया। आरोप लगाया है कि डर है ससुराल वाले पत्नी के साथ कोई अनहोनी न कर दे। पति ने पुलिस से पत्नी को लौटाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed