फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After getting the relief from the court, the faces of the youth were happy, got medical done in the hospital

Ambala News: कोर्ट से राहत मिलने के बाद युवाओं के खिले चेहरे, अस्पताल में करवाए मेडिकल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
After getting the relief from the court, the faces of the youth were happy, got medical done in the hospital
अंबाला। हरियाणा पुलिस फर्स्ट बटालियन के तहत भर्ती पर लगी रोक हटने के बाद चयनित पुरुष व महिला कर्मियों की नियुक्ति शुरू हो गई है। बड़ी राहत मिलने पर प्रदेशभर में पहले से चयनित पुलिस व महिला कर्मियों से चेहरे खिल उठे। शनिवार को पुलिस लाइन स्थित फर्स्ट बटालियन कार्यालय में प्रदेशभर से अंबाला के लिए चयनित करीब 392 युवा पहुंचे। दस्तावेजों की प्रक्रिया के बाद आखिर में मेडिकल की प्रक्रिया पूरी करने के लिए वह पहले अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में गए और वहां से पर्ची कटवाने के बाद छावनी नागरिक अस्पताल में आए। जहां पर मेडिकल की प्रक्रिया के तहत हड्डी, स्कीन, फिजिशियन, ईएनटी, लैब टेस्ट आदि करवाने की प्रक्रिया में लगे रहे। हालांकि छावनी नागरिक अस्पताल में एक मात्र त्वचा रोग के डॉ प्रमोद 15 अगस्त तक छुट्टी पर होने के कारण युवाओं को काफी परेशानी हुई। ओपीडी टाइमिंग के बाद सभी युवा पुलिस लाइन मैदान में पहुंचे और वहां पर अपने दस्तावेज जमा करवाए। बता दें कि हरियाणा पुलिस फर्स्ट बटालियन की तरफ से 2021 में करीब 5500 पुरुष व 1100 महिला कर्मी की भर्ती निकाली गई थी। करीब जून 2022 में परिणाम घोषित हो गया था। ऐसे में भर्ती पर स्टे लग गया था। तभी से युवा चयनित होने के बावजूद भी कार्यभार नहीं संभाल पा रहे थे। अब कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब नियुक्तियां हो रही है।
विज्ञापन

---------

देरी होने पर कई युवाओं का रहा गया मेडिकल अधूरा, सोमवार को होगा

उधर, प्रदेशभर से आए युवा पहले कार्यालय व फिर अस्पताल में मेडिकल करवाने की प्रक्रिया में उलझे रहे। कई डॉक्टर न मिलने पर दर्जनों युवा अपना पूरा मेडिकल नहीं करवा पाए। ऐसे में उन्हें अब सोमवार का समय दिया गया है ताकि वह अपनी प्रक्रिया पूरी कर दस्तावेज जमा करवा सके।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed