फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After engineering, farming became self-employment

Ambala News: इंजीनियरिंग के बाद खेती को बनाया स्वरोजगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
After engineering, farming became self-employment
अंबाला सिटी। शहर के रहने वाले विपिन सरीन जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए नए प्रयोग कर रहे हैं। वह गन्ने के रस का प्रयोग कर स्वादिष्ट आइसक्रीम और चुस्की तैयार कर रहे। उनका कहना है कि कई लोग मीठा खाने से परहेज करते हैं। ऐसे लोगों के लिए गन्ने के रस से बने उत्पाद उपयुक्त हैं। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में पढ़ाई करने वाले विपिन ने बताया कि उन्हें खेती में काफी रुचि थी। वह हर समय यह सोचते रहते थे कि क्या ऐसा करें जिससे लोगों की सेहत भी अच्छी रहे और वह रोजगार भी प्राप्त कर सकें। काफी मेहनत और रिसर्च से उन्होंने गन्ने के रस को इस्तेमाल कर आइसक्रीम बनाना शुरू किया। दरअसल विपिन अंबाला शहर में लगने वाले किसान मेले में आए हैं। यहां उनकी आइसक्रीम काफी पसंद की जा रही है।
विज्ञापन

विपिन सरीन ने बताया कि किसान अपनी भूमि से आधा एकड़ का इस्तेमाल कर गन्ने की फसल लगा सकते हैं, जिसके बाद घर से भी छोटी इकाई की शुरुआत की जा सकती है। गन्ने के रस को विभिन्न तरीकों से फिल्टर कर उसके उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। महाराष्ट्र में सैकड़ों किसान उनसे जुड़े हुए हैं, जो कंपनी उन्हें मशीन बनाकर देती है वह कंपनी भी उनके साथ हिस्सेदार है। महाराष्ट्र में तो गोलगप्पे के पानी में चीनी की जगह गन्ने का रस इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य उत्पाद भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विपिन ने कहा कि उनका उद्देश्य स्वरोजगार के साथ किसानों की आमदनी बढ़ानी है। किसान मुख्य खेती के साथ ऐसी फसलों को भी करें जिनसे उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। अगर वह छोटी इकाई लगाकर खुद उत्पाद तैयार करेंगे तो खेती में होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं और अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। इससे जैविक अनाज के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed