{"_id":"580915e14f1c1b9f1b704d7a","slug":"after-commissioning-the-depot-holder-fierce-ambala-cantt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन नहीं मिलने से डिपो होल्डर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशन नहीं मिलने से डिपो होल्डर भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
कमीशन नहीं मिलने से डिपो होल्डर भड़के
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपो होल्डरों का कमीशन सालभर से रुका होने के कारण डिपो होल्डर भड़क गए हैं। एक ओर जहां उन्होंने विभाग की नई योजना का बहिष्कार करने का ऐलान किया है, वहीं त्योहारी सीजन सिर पर होने के कारण यह बकाया जल्द जारी करने की मांग भी की है। इसी को लेकर बुधवार को डिपो होल्डरों ने मंत्री अनिल विज ने बातचीत की, जिन्होंने खाद्य एवं पूर्ति विभाग के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
डिपो होल्डर यूनियन अंबाला के प्रधान सुनील कुमार का कहना है कि खाद्य सुरक्षा बिल के अंतर्गत डिपो होल्डरों का कमीशन को दो साल पूर्व बढ़ाया गया था, लेकिन वह भी अभी तक लागू नहीं की गई है। डिपो होल्डरों पर मिट्टी के तेल को भी बंद कर दिया गया, लेकिन अभी तक बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन तक वितरित नहीं किए हैं। डिपो होल्डरों का कहना है कि यदि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एक नवंबर को सरकारी डिपो पर राशन वितरण पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा और साथ ही सरकार द्वारा डिपो होल्डरों को दी जाने वाले आधार से संबंधित मशीनों का भी बहिष्कार किया जाएगा।
इस संबंध में डिपो होल्डरों की शिकायत पहुंची है। इसे हेडक्वार्टर में आला अधिकारियों को भेज दिया गया है। जल्द ही समस्त डिपो होल्डरों की समस्या को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
- निशांत, डीएफएससी, अंबाला