फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After bowing down to martyrdom, the sangat got his head in the feet of the Guru, sought wishes

शहादत को नमन कर संगत ने नवाया गुरु चरणों में शीश, मांगी मुरादें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
After bowing down to martyrdom, the sangat got his head in the feet of the Guru, sought wishes
बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह व माता गुजर कौर की शहादत को समर्पित सालाना महान कथा कीर्तन समागम का आयोजन रविवार को किया गया। समागम माता गुजर कौर जी लंगर कमेटी और केंद्रीय गुरुद्वारा गुरुपर्व कमेटी के सहयोग से किया गया। समागम में पंथ प्रसिद्ध कथा व कीर्तनी जत्थों ने शहीदी गाथा सुनाकर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरमेज सिंह ने बताया कि समागम का आयोजन गुरुद्वारा माता साहिब कौर, पूजा विहार के सामने खुले मैदान में किया गया। समागम के संबंध में शुक्रवार से आरंभ श्री अखंड पाठ साहिब रविवार सुबह पांच बजे संपन्न हुए। तत्पश्चात सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे तक कीर्तन श्री आसा की वार भाई रविंदर सिंह अखंड कीर्तनी जत्था दिल्ली द्वारा की गई। शाम चार बजे तक संगत को नाम सिमरण करवाया।
विज्ञापन

समागम में जोड़ों की सेवा गुरु तेग बहादुर साहिब सेवा दल, मर्दों साहिब, लंगर बनाने की सेवा गुरुद्वारा गोबिंद नगर की संगत, लंगर वितरण की सेवा नौजवान सिंघ सभा माता साहिब कौर जी, पूूजा विहार व गु. बाबा दीप सिंह जी करधान की संगत एवं चाय व लंगर की सेवा गांव केसरी की संगत की तरफ से की गई। गुरुद्वारा प्रबंधकों ने बताया कि सालाना महान कथा कीर्तन समागम के उपलक्ष्य में 25 और 26 दिसंबर को अंबाला-जगाधरी रोड पर पूजा पेट्रोल पंप के सामने चाय व गुरु का लंगर सुबह से शाम तक बरताया जाएगा।

अंबाला छावनी स्थित पूजा विहार में आयोजित समागम में  माथा टेकते श्रद्धालु।

अंबाला छावनी स्थित पूजा विहार में आयोजित समागम में माथा टेकते श्रद्धालु।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed