फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aerial fire from another's revolver

दूसरे की रिवॉल्वर से किए हवाई फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Aerial fire from another's revolver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गांव खेड़ीसर्फअली के एक युवक ने रिवॉल्वर से फायर करने का वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने सूचना पर आरोपी से फोन बरामद करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि वह सिपाही रामभगत सिंह, सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह के साथ गश्त के दौरान गांव खेड़ी सर्फअली में मौजूद था। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि लखविंद्र सिहं उर्फ लखा पटवारी अपने मोबाइल फोन में रिंकू उर्फ अवतार सिंह वासी खेड़ी सर्फअली के लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर करने की वीडियो बनाकर दहशत फैलाने के लिए वायरल की है। सूचना मिली कि आरोपी लखविंद्र सिंह उर्फ लखा अपने घर पर ही मौजूद है। यदि रेड की जाए तो अपने घर पर ही मिल सकता है। पुलिस ने टीम तैयार करके लखविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के फोन को चेक करने पर फोन में असला लिए हुए वीडियो वायरल की हुई है। आरोपी ने बताया कि यह उसने गांव के ही रिकूं उर्फ अवतार सिंह से लेकर वीडियो बनाई है। पुलिस ने फोन कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed