{"_id":"68b8956652d3d3013600906e","slug":"advocates-went-on-strike-at-state-level-judicial-work-was-not-done-ambala-news-c-36-1-amb1002-149026-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अधिवक्ताओं ने प्रदेश स्तर पर की हड़ताल, न्यायिक कार्य नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अधिवक्ताओं ने प्रदेश स्तर पर की हड़ताल, न्यायिक कार्य नहीं किया
Thu, 04 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अंबाला बार से जुड़े अधिवक्ता संजीव मोहन लिभरान पर एफआईआर के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने प्रदेशव्यापी हड़ताल की। इस दौरान अंबाला में भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक काम नहीं किया। हालांकि बुधवार को अधिवक्ताओं की उपस्थिति भी कम थी। क्योंकि अंबाला में बारिश के कारण शहर में जगह जगह पानी भरा हुआ था, इसके चलते कुछ अधिवक्ता कोर्ट पहुंच भी नहीं सके। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मानें तो वीरवार को भी उनकी हड़ताल जारी रहेगी। बार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि उनकी प्रशासन से वार्ता चल रही है। इस मामले में जल्द समाधान भी हो सकता है। मगर जब तक समाधान नहीं होता तब तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ अधिवक्ता 10 दिन से हड़ताल पर हैं। उनके कोर्ट में न जाने से 12 हजार से अधिक मामले 24 अदालतों में लंबित हो गए हैं। वहीं अभी तक लोगों की जमानतें भी नहीं हो पा रही हैं।
क्या था प्रकरण
अधिवक्ता संजीव मोहन लिभरान पर अंबाला कैंट में बर्फखाने की जमीन पर कब्जा करने और उपभोक्ता का मीटर उतरवाने काे लेकर एफआईआर हुई है, जिसमें उन्हें जमानत भी मिल गई है। अब अधिवक्ता इस मांग पर अड़े हैं कि दोनों एफआईआर को रद कराया जाए।