अंबाला सिटी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अंबाला की जिला इकाई के सदस्यों ने शहर विधायक निर्मल सिंह को शिक्षकों की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला प्रधान मदनलाल के नेतृत्व में दिया गया। संघ के जिला प्रधान मदनलाल ने अंतर जिला स्थानांतरण की सुविधा सभी जिलों में वरिष्ठता के आधार पर लागू करने की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि एसीपी लाभ को लेकर सर्विस नियम 2016 के अंतर्गत एनसीटीई से मान्यता प्राप्त डाइट से प्रशिक्षण प्राप्त अध्यापकों को 12वीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंकों की शर्त पूर्ण होने पर एसीपी का लाभ प्रदान किया जाए। अध्यापकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से दूर रखा जाए। राज्य महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में शिक्षा विभाग सामान्य स्थानांतरण ड्राइव चला रहा है। संघ का कहना है कि नई स्थानांतरण नीति में विद्यालय में 5 वर्ष एवं खंड में 15 वर्ष की बाध्यता स्वीकार्य है, लेकिन जिन अध्यापकों का एक ही खंड में 15 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण हो चुका है, उन्हें स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल करते हुए इस खंड को भी विकल्प के रूप में खोला जाए। अगर संबंधित अध्यापक मेरिट के आधार पर पात्र हो तो उसे इस खंड में स्थानांतरण का लाभ मिलना चाहिए। जिला प्रवक्ता कृष्ण पुनिया, अंबाला शहर खंड प्रधान प्रवीण वर्मा भगवंत सिंह, नरमैल सिंह, मनदीप कुमार, हरदीप सिंह, अमन कौशिक, संजय शर्मा, देवेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।

शहर के राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अंबाला की जिला इकाई के सदस्यों ने शहर विधायक निर्मल सिंह को म- फोटो : मकान में आग लगी आग से जल सामान। संवाद