फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Adequate stock of oil and gas in Ambala: DFSO

अंबाला में तेल-गैस का पर्याप्त स्टॉक : डीएफएसओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Adequate stock of oil and gas in Ambala: DFSO
जिले में 3,30,000 घरेलू गैस उपभोक्ता पंजीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की उपलब्धता पर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक (डीएफएसओ) अपार तिवारी ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के पास 5 से 6 दिनों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी।
आंकड़ों के अनुसार, जिले में 152 पेट्रोल पंप और 26 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। जिले में लगभग 3,30,000 घरेलू गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। खपत की बात करें तो जिले में प्रतिदिन लगभग 276.00 किलोलीटर पेट्रोल और 374.65 किलोलीटर डीजल की मांग रहती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तेल कंपनियों की ओर से स्टॉक की आवक लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

कालाबाजारी की तो होगी कार्रवाई
पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशानुसार, अब केवल घरेलू गैस उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। चिकित्सा और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर अन्य सभी व्यावसायिक (कमर्शियल) प्रतिष्ठानों के लिए गैस सिलेंडर की आपूर्ति अगले आदेश तक बंद कर दी गई है, साथ ही घरेलू गैस की जमाखोरी रोकने के लिए नया नियम लागू किया गया है। इसके तहत सिलिंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग स्वीकार की जाएगी। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने सभी सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारियों और निरीक्षकों को फील्ड में रहकर पैनी नजर रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई पेट्रोल पंप मालिक या गैस एजेंसी वितरक ओवर-प्राइसिंग, कालाबाजारी या बिना बुकिंग के सिलिंडर सप्लाई करता पाया गया, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कानूनी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed