फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Activa riders snatched the bag and ran away with Rs 19.42 lakh

Ambala News: एक्टिवा सवारों ने झपटा बैग 19.42 लाख रुपये लेकर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Activa riders snatched the bag and ran away with Rs 19.42 lakh
अंबाला सिटी। दुकानों से पैसा इकट्ठा करके सेक्टर एक की मार्केट में खड़े गुजरात निवासी पटेल संजय कुमार के साथ छीनाझपटी हो गई। एक्टिवा सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया और बैग में रखे 19.42 लाख रुपये लेकर भाग गए। पुलिस ने संजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। संजय ने बताया कि वह सिटी सेक्टर एक में किराए पर रहता है, उनका रुपये क्लेक्शन का काम है।
विज्ञापन

आठ अगस्त को उसने राजपुरा पजांब, सराफा बाजार, शुकुलकुंड रोड व कपड़ा मार्केट से राखी, हार्डवेयर व कपड़े की कलेक्शन की थी जोकि 19 लाख 42 हजार रुपये एक काले रंग के बैग में थी, जब वो सेक्टर एक की मार्केट में हंगरी हब पीजा के पास खड़ा होकर फोन पर किसी के साथ बात कर रहा था तो उसी समय शाम लगभग सात बजे दो युवक सफेद रंग की एक्टिवा पर उसके नजदीक आए और एक युवक ने एक्टिवा से उतरकर पूछा कि उसके पास कोई नशीला पदार्थ तो नही है, जैसे ही उसने जवाब दिया तो इतनी देर में लड़के ने उनके हाथ में पकड़े बैग को झपट लिया और एक्टिवा सवार युवक को बैग पकड़ा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक युवक उन्हें धक्का देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed