फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Activa rider dies after being hit by a speeding trolley

अंबाला: ट्राले की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Activa rider dies after being hit by a speeding trolley
एक्टिवा पर आदेश अस्पताल में ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति की तेजरफ्तार ट्राले की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी ट्राल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सेक्टर 9 निवासी अरुण कुमार सोनी ने थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहाली में प्राईवेट नौकरी करता है। 15 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे वह अपने अंबाला शहर के सेक्टर 9 में अपने भाई तेजिंद्र तलवाड से मिलने आया था। कुछ देर बाद वह कार से अपने काम के लिए चल दिया। इसी दौरान उसका भाई भी एक्टिवा से ड्यूटी पर जा रहा था। अंबाला कैंट की तरफ जाते समय सर्विस लेन पर तेज रफ्तार ट्राला चालक ने एक्टिवा सवार तेजिंद्र को टक्कर मार दी । इस हादसे में तेजिद्र एक्टिवा समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अरुण ने उसे शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डाक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर छावनी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां से चिकित्सकों ने उसकीगंभीर हालत को देखते हुए आदेश अस्पताल में रेफर दिया। जहां इलाज के दौरान घायल तेजिंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने भाई की शिकायत पर आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed