फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   action will be taken to take fees for bed for fix price

‘निर्धारित रेट से ज्यादा वसूलने वालों को बख्शेंगे नहीं’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
action will be taken to take fees for  bed  for fix price
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि मेरे पास शिकायतें आ रही हैं कि निजी अस्पतालों में निर्धारित रेटों से अधिक बेडों के लिए चार्ज वसूल किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ सरकारी अस्पतालों में भी ऐसी शिकायत मिल रही हैं कि दवाइयां उपलब्ध होने के बावजूद भी बाहर की दवाई लिखी जा रही है। ऐसे कार्यों पर नजर रखने की विशेष जरूरत है। ऐसे कार्य करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जनिए सभी उपायुक्तों के साथ जुड़े हुए थे। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि इस महामारी के समय जिन दुकानों को खोलने की अनुमति है, वे अपनी दुकानों के बाहर गोल दायरे लगाना सुनिश्चित करें व अन्य नियमों की पालना भी करें। यदि नियमों की अवहेलना होती है तो तुरंत कार्रवाई करें। सब्जी मंडियों में आमजन को सब्जी न खरीदने दें, क्योंकि वहां पर अनावश्यक भीड़ हो जाती है, जिससे संक्रमण के फैलने का डर रहता है। पंजीकृत सब्जी वालों को ही सब्जी खरीदने की अनुमति दें ताकि वे गलियों में जाकर सब्जियां बेच सकें।
विज्ञापन

कोविड के मरीजों की वास्तविक डिटेल भी मांगी
विज ने यह भी कहा कि कोविड के कितने मरीज दाखिल हैं, कितने यहां से हैं और कितने बाहर के हैं, उसकी वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट भी मुख्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें। होम आइसोलेशन किट में जो सामान दिया जाना है, वह संपूर्ण दिया जाए, इस बात का भी ध्यान रखें। सिविल सर्जन को उन्होंने टेस्टिंग बढ़ाने व आरटीपीसीआर के तहत होने वाले टेस्ट की रिपोर्ट भी जल्द लोगों को मिले, इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विज ने बताया कि शहरों में 62 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 38 प्रतिशत कोरोना संक्रमण है। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में इस महामारी के समय में स्वास्थ्य विभाग, पैरा मेडिकल स्टाफ, निकाय कर्मी, पुलिसकर्मी व अन्य संबंधित विभाग जो कार्य कर रहे हैं, वे उससे पूरी तरह से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed