फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   action of the chalan

आरटीए ने 2 प्राईवेट बसों के काटे चालान, ठोंका 1 लाख 1500 रुपये का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
action of the chalan
अंबाला। बस स्टैंड के बाहर पूर्ण सिंह ढाबे के पास खड़ी होने वाली यूपी नंबर की बसों पर आरटीए ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिना परमिट व दस्तावेजों के दौड़ रही 2 बसों को शुक्रवार आरटीए ने काबू किया। दोनों बसों पर 1 लाख 1500 रुपये जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

आरटीए सह-सचिव रूपचंद ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ प्राइवेट बस संचालक चोरी-छिपे बस स्टैंड के नजदीक से सवारियां ढोने का काम कर रहे हैं। ऐसे बस संचालकों पर शिकंजा कसने के लिए छापे की कार्रवाई की गई। इस दौरान पूर्ण सिंह ढाबे के पास दो यूपी की बसों को पकड़ा गया। इन बसों के जब दस्तावेज चैक किए गए तो इसमें काफी खामियां पाई गई। इसमें एक बस का 50 हजार 500 रुपये का और दूसरी बस का 51 हजार रुपये का चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान आरटीए इंस्पेक्टर शेर सिंह सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed