फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Acting station in-charge, CID personnel arrested for taking 20 thousand bribe

20 हजार रिश्वत लेने के आरोप में कार्यवाहक थाना प्रभारी, सीआईडी कर्मी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Acting station in-charge, CID personnel arrested for taking 20 thousand bribe
हत्या के प्रयास की धारा 307 हटवाने की एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में सब इंस्पेक्टर (कार्यवाहक थाना प्रभारी) व सीआईडी कर्मी को विजिलेंस की टीम ने दबोच लिया है। बलदेव नगर निवासी गुरविंद्र की शिकायत पर विजिलेंस की अंबाला, कैथल व कुरुक्षेत्र की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया था, जिसमें दोनों आरोपी फंस गए। मंगलवार देरशाम दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विजिलेंस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रिश्वत के 20 हजार रुपये देने के लिए विजिलेंस ने शिकायतकर्ता के माध्यम से आरोपी को एक निजी रेंस्तरा के पास बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि रिश्वत के लिए रुपये लेने के लिए एक सीआईडी कर्मी कुलविंद्र को साहा थाने से भेजा गया था। एक निजी रेस्तरां के पास जैसे ही सीआईडी कर्मी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत के रुपये पकड़े तो इशारा पाकर विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

प्राथमिक पूछताछ में सीआईडी कर्मी ने बताया कि वह साहा थाने के सब इंस्पेक्टर व मौजूदा कार्यवाहक थाना प्रभारी ऋषिपाल के लिए यहां रुपये लेने के लिए आया था, इसमें उसका कोई कसूर नहीं हैं और न ही उसने रुपयों की मांग की थी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने कुलविंद्र के जरिए सब इंस्पेक्टर ऋषिपाल से संपर्क किया। सूत्रों के अनुसार टीम ने सीआईडी कर्मी से ऋषिपाल को फोन करवाया और पूछा कि वह कहां है। इस पर टीम सीधा ही साहा थाने पहुंच गई और साहा थाना प्रभारी छुट्टी पर होने के कारण कार्यवाहक थाना प्रभारी का चार्ज संभाल रहे वाले सब इंस्पेक्टर को अपने साथ जांच के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed