फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   acid attack

गर्भवती पत्नी के चरित्र पर शक जाहिर कर पत्नी ने फेंका तेजाब, भाभी भी झुलसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
acid attack
acid attack - फोटो : Ambala
बराड़ा। गांव अलावलपुर में पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी के चरित्र पर शक जाहिर करते हुए उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में पत्नी सहित उसकी भाभी भी एसिड अटैक का शिकार हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति द्वारा किया गया यह कृत्य ज्यादा समय तक छुपा, पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए सीसीटीवी का सहारा लिया तो मामला खुल गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को करनाल से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हादसे में 23 वर्षीय बिंदर करीब 40 प्रतिशत झुलस गई। जबकि 29 साल की सोनिया करीब 18 फीसदी झुलस गई। दोनों को गंभीर हाल में महर्षि मारकंडेश्वर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गनीमत यह रही कि दोनों महिलाओं का चेहरा बच गया हालांकि उनकी छाती व शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए। अंबाला पुलिस ने इस वारदात को 24 घंटे से पहले सुलझाते हुए आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान करनाल के चार चमन निवासी अनिल हुई है।
विज्ञापन

स्टील की डोली में लेकर आया था तेजाब
आरोपी अनिल स्टील की डोली में तेजाब लेकर आया था। उसे पहले से ही पता था कि रोजाना उसकी पत्नी शाम के समय अपनी भाभी सोनिया के साथ सैर पर निकलती है। शुक्रवार शाम करीब सवा 5 बजे जैसे बिंदर सैर के लिए निकली तो मुंह पर कपड़ा ढांपकर आए अनिल ने उसके ऊपर तेजाब उड़ेल दिया। हालांकि अनिल सोनिया पर तेजाब नहीं फेंकना चाहता था लेकिन तेजाब के छींटे सोनिया के गिरेबान तक जा पहुंचे और वह भी इस वारदात मेें झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी पर भी करता था शक
बिंदर की यह दूसरी शादी थी। भाई सोहन लाल ने बताया कि पहले पति से बिंदर तंग थी। इसीलिए करनाल के अनिल से दूसरी शादी करवाई थी। अब उसकी बहन 5 माह की गर्भवती है और कई दिनों से घर पर ही रहने आई हुई थी। हालांकि इससे पहले परिजनों ने करनाल निवासी मुकेश पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। सोहन लाल के अनुसार मुकेश कई दिनों से उसकी बहन का पीछा कर रहा था।
4 फरवरी 2018 के बाद अंबाला में दूसरी बड़ी वारदात
4 फरवरी 2018 को अंबाला शहर में कर्मचारी कविता पर एसिड एटैक किया गया था। इस मामले में कई दिनों तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। यह वारदात सेक्टर-7 में हुई थी। इस हादसे में कविता ने अपनी एक आंख सदा के लिए गवा दी है। दूसरी आंख से भी उसे अब बेहद कम दिखता है।

बिंदर के पति अनिल को उसके चरित्र पर शक था। इसीलिए उसने उस पर तेजाब फेंका। हमने आरोपी अनिल जोकि चार चमन करनाल का रहने वाला है उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला।

acid attack

acid attack- फोटो : Ambala

acid attack

acid attack- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed