फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused underground in wheat scam

गेहूं घोटाले में आरोपी अफसर अंडरग्राउंड

Fri, 11 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 11 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
अंबाला के हैफेड गोदामों में सामने आए गेहूं घोटाले में पुलिस की छापामारी जारी है। फिलहाल आरोपी अफसर व अन्य आरोपी अंडरग्राउंड है। जबकि सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिकाएं भी डाली हुई है। लेकिन पुलिस इस फिराक में हैं कि वे अदालत में आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज करवाकर उन्हे गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया जाए।
विज्ञापन

उधर, अंबाला पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के  लिए अपनी स्पेशल टीमें बना रखी है। सभी टीमें इस मामले से जुड़ी आरोपियों की धरपकड़ में काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ इस मामले में कुछ खास कामयाबी नहीं लगी है। इतना ही नहीं सभी आरोपियों ने पुलिस से बचते हुए अपनी अग्रिम जमानत याचिकाएं अदालत में अपने वकीलों के  माध्यम से लगा रखी है। पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज करवा दी है, लेकिन पुलिस का दावा है कि वे अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाएं भी खारिज करवाने की कोशिश कर उन्हे गिरफ्तार करेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने किया था घोटाले का खुलासा
उल्लेखनीय है सहकारिता मंत्री बिक्रम यादव ने अंबाला के हैफेड गोदाम में अचानक छापा मारकर रंगे हाथों गेहूं की चोरी को पकड़ लिया था। उसके बाद उन्होंने अंबाला डीसी को आदेश दिए थे के वे गोदामों में पड़े गेहूं की गिनती करवाएं और बताएं कि अब तक कितनी बोरियां चोरी हो चुकी है। बस, जैसे ही अफसरों ने गोदामों में जाकर अनाज की बोरियां गिनने के लिए उनके ऊपर से तिरपाले उठाई तो सड़े हुए गेहूं की लाखों बोरियां देखकर उनके पैरों तक जमीन खिसक गई। अमर उजाला ने इस समाचार को प्रमुखता से उठाया था। अंबाला के गोदामों में करीबन 15 करोड़ रुपये का 2.25 लाख बोरियां गेहूं सड़ने की आशंका है। उधर, इस मामले में पुलिस ने हैफेड के डीएम, टेक्निकल अफसर, क्लर्क व स्टोरकीपर समेत अन्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें बना रखी है। पुलिस ने आरोपियों के धरपकड़ के लिए छापामारी भी की है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी जारी है। लेकिन अभी आरोपी भूमिगत है। एक आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करवाई गई है। अन्यों की भी खारिज कराकर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
-हितेश यादव, एसीपी, अंबाला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed