फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused on remand in fraud case

धोखाधड़ी के मामले में आरोपी रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused on remand in fraud case
अंबाला। गाड़ियों में एक करोड़ 27 लाख रुपये पेट्रोल डलवाकर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ नरेंद्र निवासी गांव सिवाड़ा खेड़ा जिला भिवानी वर्तमान पता दिल्ली को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर तीन दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अजय आनंद निवासी रानी बाग अंबाला छावनी ने गत 20 सितंबर को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि नेशनल हाइवे मोहड़ा के पास स्थित अभय एचपी हाइवे पेट्रोल पंप से वर्ष 2013 से गाड़ियों में तेल डलवा कर कुछ रकम की अदायगी कर उधार करता रहा। बकाया राशि अदा करने के लिए आरोपी ने वर्ष 2019 व 2020 में लिखित इकरारनामा प्रस्तुत कर शर्तें रखी थी कि वह उधार राशि हर माह पांच लाख रुपये देकर अदा करेगा। आरोपी ने इकरारनामे की शर्तें पूरी करते हुए धीरे-धीरे यह राशि 2022 तक लगभग दो करोड़ 27 लाख रुपये की हो गई। लिखित इकरारनामा की शर्तों के अनुसार राशि मांगने पर आरोपी ने राशि न देकर जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को काबू कर तीन दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed