{"_id":"6313b72f4953344b631f7fed","slug":"accused-of-trying-to-sell-a-married-woman-ambala-ambala-news-knl119986595","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को बेचने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को बेचने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला शहर एक मोहल्ला निवासी विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि कि ससुराल वाले देह व्यापार में धकेलने के लिए दबाव बनाने और उधारी उतारने के लिए जुआ के अड्डे पर बेचने के लिए ले गए। विरोध करने पर मारपीट की गई। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 22 अक्तूबर 2015 को रोहतक निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति, ससुर व ननद दहेज कम लाने के लिए ताने मारने लगे थे। मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर मारपीट की गई। उसका पति नशेड़ी है और हमेशा जुआ खेलता है। आरोप लगाया कि उसकी ननद का भी चरित्र ठीक नहीं है।
रोजाना घर पर लड़कों का आना-जाना लगा रहता है। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर मुंह बंद रखने की धमकी देते हैं। उसके पति और ससुर ने कई लोगों के पैसे देने हैं। लोग हमेशा उसके घर आकर उसके पति व ससुर से झगड़ते हैं। आरोप लगाया कि उसका पति उधारी उतारने के लिए उन लोगों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है, ताकि बाद में उन्हें रेप केस में फंसाया जा सके।
विज्ञापन
उसका पति बोलता है कि सारे रुपये माफ हो जाएंगे और उल्टे उनसे समझौता करने के पैसे लेंगे। बीते शुक्रवार सुबह 3 बजे उसका पति, ससुर और ननद एक घर में ले गए। वहां 8-10 लड़के शराब का सेवन करने के साथ जुआ खेल रहे थे। इनमें से एक लड़के ने उसकी ननद से पैसे मांगे। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने वहां उसे बेचने का प्रयास किया। जुआ खेल रहे लड़कों ने उसके पति, ससुर व ननद को गालियां दी थी।आरोपियों ने वापस घर पहुंचकर मारपीट की। वह किसी तरह से अपनी बच्ची को लेकर अंबाला अपने मायके पहुंची।