{"_id":"6283f2cfe900171cde556143","slug":"accused-of-occupying-the-house-by-breaking-the-wall-ambala-news-knl108528619","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़कर मकान पर कब्जे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार तोड़कर मकान पर कब्जे का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। चाचा ने अपने मकान की दीवार तोड़कर भतीजे के मकान पर कब्जा कर लिया। भतीजा चाचा के पास शिकायत लेकर गया तो चाचा ने परिवार के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में ललित सोनकर ने बताया कि वह दीना की मंडी कैंट का निवासी है। उसके पिता रेलवे में नौकरी करते थे। उस समय पिता ने अपने दोनों भाइयों के अलग-अलग मकान बनाए थे। उसके पिता का 2007 में स्वर्गवास हो गया था। इस मकान की जगह मेरे पिता ने अपने रुपयों से खरीदी थी। उस समय उसके दोनों चाचा नाबालिग थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार पिता के निधन के बाद वह मुंबई चला गया। उसके तीन भाई उस मकान से अलग रहने लगे, क्योंकि वह मकान छोटा था। उस मकान पर उसके छोटे चाचा किशन ने अपने मकान के अंदर से दीवार तोड़कर कब्जा कर लिया। वह जब भी अपने हिस्से के मकान में गया तो उसका चाचा किशन व उसका लड़का अंकुश, चाची सरला, बेटी मोनिका, शोभा ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने किशन, अंकुश, सरला, मोनिका व शोभा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।