फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of collecting arbitrary money in cremation, Ambala

दाह संस्कार में मनमाने रुपये वसूलने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of collecting arbitrary money in cremation, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कोरोना काल में लगातार बढ़ रही मौतों के बीच श्मशाम घाट में दाह संस्कार करवाने के नाम पर निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे वसूलने का मामला का आरोप लगाया है। रामबाग सुधार सभा के प्रधान व सदस्यों ने एक पंडित व लकड़ी विक्रेता पर ज्यादा पैसे लेने के आरोप लगाते हुए हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में शिकायत दी है।
सभा के प्रधान एडवोकेट केएल सहगल का कहना है कि उन्हें लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि श्मशाम घाट में दाह संस्कार करवाने के निर्धारित रेटों से अतिरिक्त पैसे लिए जा रहे हैं। गत दिवस ही उनके पास एक एडवोकेट की तरफ से शिकायत मिली तो पता चला कि करीब एक से डेढ़ हजार रुपये अतिरिक्त वसूले गए है। दाह संस्कार करवाने की फीस करीब सात सौ रुपये है। इसके दोगुना पैसे लिए जा रहे हैं लकड़ी के पैसे भी निर्धारित रेटों से ज्यादा लिए जा रहे हैं। चौकी में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत भी की गई। वहां सभा के सदस्य रमेश सहगल व रमेश धवन व दूसरे पक्ष के बीच जमकर बहस भी हुई। दूसरे पक्ष ने सभी आरोप नकारे।
विज्ञापन

चौकी में मामला पहुंचने से पहले भी श्मशान घाट में सभा के सदस्यों व लकड़ी विक्रेता के बीच जमकर बहस हुई। सभा सदस्यों का कहना था कि लकड़ी लाने व ले जाने के लिए अपनी रेहड़ी का इस्तेमाल करें जबकि लकड़ी विक्रेता का कहना था कि वह रेहड़ी का इस्तेमाल केवल लकड़ी दाह संस्कार तक पहुंचाने के लिए कर रहे हैं। श्मशान घाट में ही रेहड़ी रहती है। इसको लेकर ही दोनों पक्षों में बहस हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
दरअसल, छावनी के दशहरा ग्राउंड के नजदीक ही रामबाग श्मशान घाट है, जहां कोरोना के चलते हर माह दो से ढाई सौ मृतकों का संस्कार किए जाते हैं। श्मशान घाट के रखरखाव व अन्य मामलों को लेकर यहां रामबाग सुधार सभा का गठन किया गया है। रामबाग में दाह संस्कार करवाने के लेकर लकड़ी, सफाई व पंडित आदि काम के लिए सभी रेट निर्धारित किए गए हैं। विगत 5 मई को संस्कार हुआ था तो उससे अतिरिक्त पैसे लेते हुए महज कागज की रसीद उन्हें थमा दी। एडवोकेट परिवार होने के नाते उन्होंने इसकी शिकायत कमेटी के सदस्य रमेश सहगल को दी। बाद में यह मामला चौकी पहुंचा।
सुबह सभा की रेहड़ी लेने को लेकर बहस हुई थी। कोरोना संक्रमित मृतकों के शव ज्यादा होने के कारण लकड़ी लाने व ले जाने के लिए रेहड़ी का इस्तेमाल होता है। सभा के निर्धारित रेट के अनुसार ही लकड़ी के पैसे लिए जा रहे हैं। - देवेंद्र कुमार शर्मा, लकड़ी विक्रेता

हाउसिंग बोर्ड चौकी में शिकायत दे दी गई है। श्मशान घाट में बोर्ड लगाकर क्रम के रेट निर्धारित कर रखे हैं, चाहे वो लकड़ी के हो या फिर फ्रीजर के। पूरे श्मशान घाट में जगह-जगह बोर्ड भी लगा रखे है फिर भी कोई अतिरिक्त पैसा लेता है तो पुलिस में शिकायत दें। - केएल सहगल, प्रधान रामबाग सुधार सभा
हमारे पास लिखित शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। विजय, एसएचओ अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed