Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of being implicated in a false case, instructions to SP to investigate

Ambala News: झूठे मामले में फंसाने का आरोप, एसपी को जांच के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of being implicated in a false case, instructions to SP to investigate
चरखी-दादरी से आए परिजन मामले की जानकारी देते हुए। संवाद
अंबाला। साहब! महिला ने झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाया है और अब महिला केस को सेट करने की एवज में 20 लाख मांग रही है। पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही। चरखी-दादरी से आए व्यक्ति ने जब गृहमंत्री को फरियाद सुनाई तो उन्होंने चरखी दादरी के एसपी को एसआईटी गठित कर मामले की दोबारा जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बुधवार को लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। पानीपत से आए फरियादी ने उसकी मां और पत्नी का नाम हत्या मामले में गलत डालने की शिकायत दी। फरियादी का आरोप था कि घटना के समय उसकी मां और पत्नी मौके पर मौजूद नहीं थी। गृहमंत्री ने इस मामले में एसपी पानीपत को दोबारा जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

53 लाख की ठगी, एसआईटी गठित
कुरुक्षेत्र से आए फरियादी ने बताया कि उसके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर एजेंटों ने रुपयों की मांग की थी। उन्होंने 53 लाख रुपये एजेंटों को दिए। मगर अमेरिका भेजने के बजाए एजेंटों ने उसके बेटे को पहले दुबई भेज दिया। मगर बाद में देश वापिस बुला लिया। अब वह पैसे मांगते हैं तो उन्हें धमकियां दी जा रही है। गृह मंत्री अनिल विज ने मामले में कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह यमुनानगर से आए एक ठेकेदार (मिस्त्री) ने बताया कि उसने यमुनानगर में कोठी बनाने का ठेका लिया था और 8.82 लाख रुपए राशि मजदूरी बताई गई थी। मगर उसे 4.77 लाख रुपए मिले, शेष राशि जब वह मांगते हैं तो उन्हें मारने की धमकियां दी जा रही है। गृहमंत्री ने एसपी यमुनानगर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मामलों पर कार्रवाई
जींद से आई महिला ने मारपीट मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत, करनाल से आए फरियादी ने धोखाधड़ी मामले में कोर्ट में चालान पेश नहीं करने, रोहतक से आए मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों ने कालेज प्रबंधन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, सिरसा से आए परिवार ने झगड़े के मामले में जांच अधिकारी बदलने, कुरुक्षेत्र से आई महिला ने आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने, यमुनानगर में खेतीबाड़ी की जमीन पर आरोपियों द्वारा कब्जा करने एवं अन्य मामले सामने आए। सभी पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

चरखी-दादरी से आए परिजन मामले की जानकारी देते हुए। संवाद

चरखी-दादरी से आए परिजन मामले की जानकारी देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed