फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of attacking student with knife arrested

छात्र पर चाकू से हमले का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking student with knife arrested
कालेज छात्र पर चाकू के प्रहार कर जख्मी करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता चरणप्रीत सिंह ने बताया कि वह गांव कलाल माजरा का निवासी है और एसडी कॉलेज अंबाला छावनी का बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। 17 दिसंबर 2021 को शिकायतकर्ता कॉलेज से छुट्टी कर घर जाने के गेट से बाहर निकलकर दीवार के साथ साथ चल रहा था, इसी दौरान आरोपी अजय उर्फ अज्जू, अक्षय, मोहित, लक्की, सागर, विकास व अन्य हाथों में चाकू, तलवार व डंडे लेकर उसके पास आये और उसके साथ मारपीट करते हुए पेट में चाकू मार कर हत्या की कोशिश की थी। इस शिकायत के बाद थाना कैंट पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा अरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आर्यन उर्फ अतुल निवासी गांव दुखेड़ी को गिरफ्तार किया है और रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed