{"_id":"6248c10e0f2c2c31fe799644","slug":"accused-in-murder-case-in-police-custody-ambala-news-knl103723368","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गिरफ्त में हत्या के मामले में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के मामले में आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ अंबाला की पुलिस टीम ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ काला निवासी गांव औंगद जिला करनाल को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
इस मामले में शिकायतकर्ता अंबाला शहर के बलदेव नगर निवासी भारत भूषण ने 24 नवंबर 2018 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 23 नवंबर 2018 को सर्राफा बाजार स्थित दुकान में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर उस पर व दुकान के मालिक सुनील कुमार पर पिस्टल से हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गया और सुनील कुमार की मौत हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर इसकी जांच एसटीएफ अंबाला को सौंप दी।
------------------