फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested with narcotic capsules

Ambala News: नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with narcotic capsules
बराड़ा। पुलिस ने एक आरोपी को 576 अवैध नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करनाल कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार के तौर पर हुई है। उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी को सरकपुर रोड नजदीक ईंट भट्टा के पास से काबू किया। आरोपी का न्यायालय से एक दिन का रिमांड प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन



चोरी को अंजाम देने वाला गिरफ्तार
बराड़ा। थंबड़ गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट के आदेश अनुसार एक दिन के रिमांड पर लिया गया। गांव निवासी जसबीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से विशाल ने कीमती सामान व गहने चोरी कर लिए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपी अन्य किसी आपराधिक घटना में भी संलिप्त रहा है या नहीं।
विज्ञापन



धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अंबाला सिटी। विदेश भेजने की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्योली गांव नारायणगढ़ निवासी कुलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पीड़ित महिला ने 17 अक्तूबर 2025 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2024 के दौरान आरोपी कुलबीर सिंह व अन्य ने उसे, उसके पति व बच्चों को विदेश भेजने के मामले में 40 लाख की एक बडी रकम हड़प ली। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed