फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested in cash theft case

नकदी चोरी के मामले में आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in cash theft case
एपी रिजेंसी के कार्यालय का दरवाजा तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में सीआइए वन टीम ने दो आरोपियों विपिन कुमार निवासी गांव गजलाना जिला कुरुक्षेत्र व आयूब निवासी शिवानी कॉलोनी डेहा कॉलोनी डेराबस्सी जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता पवन अग्रवाल निवासी सेक्टर-7 अंबाला शहर ने 15 मार्च को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई कि 14 से 15 मार्च की रात इंद्रनगर अंबाला शहर में स्थित एपी रिजेंसी कार्यालय के पीछे का दरवाजा तोड़कर अलमारियों से नकद राशि चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और इस मामले की जांच सीआइए-1 अंबाला के पुलिस दल को सौंप दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर तीन दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed