फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accuse, rape, daivorsy lady, karnal, police, ambala

कर्नल पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Sun, 28 May 2017 12:18 AM IST
ambala
ambala Updated Sun, 28 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने उधमुपर में तैनात एवं मेरठ निवासी कर्नल रविंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी शनिवार स्थानीय सेना अधिकारियों को दी है। पीड़ित महिला ने कर्नल के खिलाफ महिला पुलिस थाना में शुक्रवार शिकायत दी थी। महिला पुलिस एसआई देवेंद्र ने बताया कि महिला का कैंट सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया था। कर्नल के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए आर्मी में संबंधित यूनिट के अफसरों से भी बातचीत की जा रही है। बताया जाता है कि कर्नल फिलहाल उधमपुर में तैनात है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है। विगत माह उसकी मुलाकात कर्नल से हुई थी जो अंबाला में तैनात रह चुका है। कर्नल ने उससे नजदीकियां बढ़ाकर शादी का सांझा दिया था। उसका कहना था कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी रचा लेगा। इस बीच वह काफी समय तक जीरकपुर में भी साथ रहे। वहां कर्नल ने शादी का सांझा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब उसने मेरठ निवासी कर्नल के बारे में जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि उनके अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध हैं और वह उसे गुमराह कर रहा है। इसकी शिकायत महिला ने तुरंत महिला पुलिस थाने में दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही संबंधित यूनिट के आर्मी अफसरों से जानकारी जुटाकर आरोपी कर्नल को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed