{"_id":"67287fd5f56bc2d578077da9","slug":"accident-on-bhai-dooj-in-ambala-while-trying-to-save-the-cattle-they-fell-from-the-bike-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर हादसा: गोवंश को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरे, कार ने दो भाइयों को कुचला, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर हादसा: गोवंश को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरे, कार ने दो भाइयों को कुचला, दोनों की मौत
Mon, 04 Nov 2024 01:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:54 PM IST
सार
बाइक से गिरने पर गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में दाखिल है। परिवार यमुनानगर के पंचकूला जा रहा था।
विज्ञापन
मूतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में भाई दूज पर यमुनानगर उधमगढ़ से पंचकूला के मौली गांव बाइक पर जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में जहां बाइक सवार महिला के पति जगदीश व जेठ मुन्ना लाल की मौत हो गई, वहीं महिला भी गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा शहजादपुर के रजपुरा गांव के पास रविवार को हुआ। अचानक सामने आए गोवंश को बचाने के चक्कर में बाइक सवार परिवार गिरा तो पीछे से आ रही कार ने दो को कुचल दिया। जबकि महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई।
विज्ञापन
शहजादपुर थाना के जांच अधिकारी जय गोपाल ने बताया कि महिला के बयानों के आधार पर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार को दोनों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
वहीं घायल यमुनानगर उधमगढ़ गांव की शक्ति नगर कॉलोनी के तेलीपुरा चौक निवासी सुदेश शर्मा ने बताया कि भाई दूज मनाने अपने पति जगदीश व जेठ मुन्ना लाल के साथ बाइक पर सवार होकर पंचकूला के मौली गांव में ननदोई के घर जा रही थी। जैसे ही रजपुरा गांव के बस स्टैंड के पास पहुंचे तो अचानक से बाइक के आगे गोवंश आ गया।
विज्ञापन
उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाए तो तीनों बाइक से गिर गए। इतने में वह संभल पाते कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर गिरे पति व जेठ को कुचल दिया। पति का चेहरा कुचला जाने के कारण मौके पर दम तोड़ दिया व जेठ की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक से गिरने पर उसे भी काफी चोटें आई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।