फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accident in the Cantonment Rail Yard, Accident in the Cantonment Rail Yard of the Shuntman, Both the legs of the Shuntman cut off

छावनी रेल यार्ड में हादसा, शंटमैन की कटी दोनों टांगें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accident in the Cantonment Rail Yard, Accident in the Cantonment Rail Yard of the Shuntman, Both the legs of the Shuntman cut off
अंबाला। छावनी रेलवे यार्ड में रविवार देर रात हादसे में रेलवे ट्रैक पर कार्यरत शंटिंग मैन की दोनों टांगें कट गई। गंभीर अवस्था में पहले उसे सरकारी अस्पताल लाया गया और फिर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बराड़ा निवासी शंटिंग मैन संतराम-56 रविवार शाम 4 से 12 बजे तक ड्यूटी पर था। इस दौरान वह छावनी-लुधियाना रेल यार्ड में मालगाड़ी के डिब्बों को एक लाइन से दूसरी लाइन में शिफ्ट करवा रहा था। तभी अचानक वह रेलवे ट्रैक पर गिर गया और रेल डिब्बे के पहिए उसकी टांगों पर चढ़ गए। रेल यार्ड में शीशमहल के पास हुए हादसे की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। स्टेशन निदेशक बीएस गिल ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली थी। फिलहाल शंटिंग मैन का उपचार चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है, उसकी हालत स्थित बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed